बॉलीवुड : जन्मदिन पर अनिल कपूर की बेटी ने कराया मेटरनिटी फोटो शूट

बॉलीवुड : जन्मदिन पर अनिल कपूर की बेटी ने कराया मेटरनिटी फोटो शूट

जल्द ही माँ बन्ने वाली है सोनम कपूर, इसी साल सुनाई थी खुशखबरी

8 जून को अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर का जन्मदिन था। सोनम 37 साल की हो चुकी है। सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेगनेंसी पीरियड पर है और वह बहुत जल्द ही मां बनने वाली है| सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने वाली सोनम कपूर आए दिन अपनी मेटरनिटी फोटो शूट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है| सोनम कपूर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मेटरनिटी फोटो शूट की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो आए दिन शेयर करती रहती है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं|
आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह सोफे पर बैठकर चिल करती हुई नजर आ रही थी| इसके अलावा अभिनेत्री सड़कों पर टहलते हुए भी नजर आ रही थी| इस वीडियो में सोनम कपूर के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आते हैं| सोनम कपूर ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है की ,"बैक टू होम, बर्थडे विक स्टार्ट"।
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी शेयर की थी और अपने होने वाले बच्चे के लिए इस कपल ने प्यार भरी बातें भी लिखी थी|बता दे सोनम कपूर और आनंद अहूजा साल 2018 में विवाह बंधन में बंधे थे और वही शादी से पहले इन दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था|
Tags: