भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का गुजरात प्रवास; पुराने दिग्गज ए के पटेल से मिले, साबरमती आश्रम में चरखा काता और राजनीतिक हालातों पर ये बात की

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का गुजरात प्रवास; पुराने दिग्गज ए के पटेल से मिले, साबरमती आश्रम में चरखा काता और राजनीतिक हालातों पर ये बात की

जैसे-जैसे गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश में एक्टिव मोड में आदि जा रही है और राष्ट्रीय नेताओं का आने-जाने का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात की एक दिवसीय मुलाकात की। अहमदाबाद पहुंचते ही वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम पहुंचे। पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद वे सीधे एक अलग कक्ष में गए जहां प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ नेता डॉ एके पटेल से उन्होंने खास मुलाकात की।
आपको बता दें कि डॉ एके पटेल मेहसाणा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वह 1982 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा का चुनाव जीतने वाले पहले सांसद थे। डॉ एके पटेल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के युग के दिग्गज नेता रहे हैं। जेपी नड्डा ने लगभग 15 मिनट तक उनके साथ बातचीत की।
गुजरात के अपने इस दौरे मैं जे पी नड्डा साबरमती आश्रम भी गए और वहां महात्मा गांधी के स्मृतियों को ताजा किया और चरखा भी काता। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अपने असाधारण कार्यों एवं अहिंसा वादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदलने वाले पूज्य बापू की कर्म स्थली में आकर खुद को धन्य समझ रहा हूं। बापू का चरखा चलाकर उनके सिद्धांतों को आत्मसात किया। भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति को टक्कर अगर किसी ने दी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवाद की राजनीति है। उन्होंने कहा कि राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम मोदी जी ने किया है। पहले चुनाव के नारे जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे लेकिन आज चुनाव के नैरेटिव विकासवाद के रिपोर्ट कार्ड के होते हैं।
नड्डा ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मात्र 9 महीने में ही 2 मेड इन इंडिया वैक्सिंग बना दी। देश का टीकाकरण अभियान विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से चलने वाला अभियान है। 18० करोड़ से अधिक वैक्सीन पूरे देश में और गुजरात में भी कुल 97.6% वैक्सीनेशन हो चुका है। प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदेश तो आगे बढ़ ही रहा है साथ ही साथ यार पाटिल के नेतृत्व में पार्टी का विकास भी लगातार हो रहा है।