जन्मदिन विशेष : कभी अपने शरीर और भारी वजन के लिए मजाक का केंद्र रही भारती, अब बिना किसी सर्जरी या जिम के खुद को बनाया फिट

जन्मदिन विशेष : कभी अपने शरीर और भारी वजन के लिए मजाक का केंद्र रही भारती, अब बिना किसी सर्जरी या जिम के खुद को बनाया फिट

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का खास अंदाज और उनके जोक्स लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं

भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया में एक जाना-माना नाम है। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का खास अंदाज और उनके जोक्स लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं। कॉमेडी क्वीन भारती आज अपना जन्मदिन मना रही है। अपने वजन को लेकर आलोचना का शिकार होने वाली भारती ने अपने शरीर में अचानक की चौंकाने वाला बदलाव लाया है। भारती के बर्थडे पर हम आपको बताएंगे कि कैसे भारती फिट हुईं और सभी को चौंका दिया।
आपको बता दें कि एक समय भारती सिंह का वजन बहुत ज्यादा था। उनके वजन को लेकर उनके खुद के शो पर अक्सर चुटकुले सुनाए जाते थे। भारती का उनके वजन के लिए उनका मजाक उड़ाया गया था।  अब भारती ने अगर कोई काम कड़ी मेहनत और लगन से किया जाता है तो सफलता जरूर मिलती है। भारती सिंह ने भी खूब मेहनत की और 15 किलो से ज्यादा वजन घटाकर लोगों को चौंका दिया।
बता दें कि भारती ने किसी भी दवा या सर्जरी का सहारा नहीं लिया बल्कि वजन कम करने के लिए भारती सिंह ने इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह ने वजन कम करने के लिए खास डाइट फॉलो की। भारती सिंह शाम 7 बजे के बाद खाना बंद कर देती थीं और अगले दिन लंच करती थीं। घंटों उपवास करने से उनके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिली, जिससे उनके चयापचय को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिली। कम कैलोरी के सेवन से भारती को वजन कम करने में मदद मिली।
ये बात सभी जानते हैं कि भारती सिंह खाने की काफी शौकीन हैं। भारती खुद भी अक्सर खाने को लेकर अपनी दीवानगी का जिक्र करती नजर आती हैं। भारती ने खुद इस बात को कुबूल किया था कि वो अपने फेवरेट फूड को हमेशा एन्जॉय करती थीं। परांठे से लेकर मक्खन तक, भारती हर चीज खाती थीं। लेकिन वो ये सब कुछ 7 से 8 घंटे के बीच ही खाती थीं और फिर शाम को 7 बजे के बाद से अगले दिन दोपहर 12 बजे तक करीब 16 घंटों तक फास्टिंग करती थीं। इंटरमिटेंट फास्टिंग से उन्हें वजन कम करने में काफी मदद मिली।
Tags: Feature