बिहार : शादी के कुछ घंटों बाद ही फरार हुई दुल्हन, अपने साथ ले गई पैसें और दौलत

बिहार : शादी के कुछ घंटों बाद ही फरार हुई दुल्हन, अपने साथ ले गई पैसें और दौलत

एक तरफ दूल्हा सुहागरात पर कर रहा था अपनी दुल्हन का इंतजार और इधर दुल्हन कर गई कांड

किसी भी व्यक्ति के जीवन में शादी जीवन का एक बहुत अहम दिन होता है। हर कोई अपने शादी को लेकर तरह-तरह के सपने देखते हैं। लेकिन कभी-कभी लोगों के साथ कुछ हादसा हो जाता है। इन दिनों तो शादी के नाम पर झांसा देकर लोगों को लूटने का मामला भी देखने को मिल रहा है। बिहार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बिहार के मोतिहारी में एक नई नवेली दुल्हन शादी के चंद घंटे बाद ही ससुरालवालों को लूट कर फरार हो गई। 
आपको बता दें कि मामला पकड़ीदयाल थाना स्थित धनौजी पंचायत के हरनाथपुर परसौनी गांव का है, जहाँ शादी के बाद दूल्हा सुहागरात पर अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था और दुल्हन घर से पैसे लेकर फरार हो चुकी थी। ये लूतेरी दुल्हन 4 लाख के जेवर, 1.50 लाख कैश लेकर बाइक से भाई के साथ फरार हो गई। पूरी घटना के बारे में पता चलने के बाद परिवार ने थाना में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार हरनाथा गांव के जोगी साह के पुत्र आनंद कुमार की शादी हिंदू रीति रिवाज से विगत 9 मई को ढाका थाना क्षेत्र के परसा निवासी रामनाथ साह की पुत्री मुन्नी कुमारी के साथ हुई थी। 10 मई को नई दुल्हन के साथ अपने घर पहुंचा। एक दिन बाद यानी 11 मई की सुबह दूल्हे ने देखा कि दुल्हन घर में नहीं है। उसके साथ-साथ दुल्हन का भाई और दोस्त भी गायब थे। लोगों ने जब घर में देखा तो 4 लाख के जेवरात भी गायब थे और 1.50 कैश भी गायब थे। साथ ही दहेज में जो नई बाइक मिली थी वह भी नहीं था। अपने-अपने स्तर पर खोजने के बाद भी जब भी ये लोग नहीं मिले तो अब पुलिस में आवेदन दिया है। पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। आगे कार्रवाई की जाएगी।
Tags: Bihar