अजीम मंसूरी का सपना होगा पूरा मिल गई ढाई फुट की दुल्हन

अजीम मंसूरी का सपना होगा पूरा मिल गई ढाई फुट की दुल्हन

लड़की वालों ने रिश्ता भेजा, लड़के वालों ने मंगवाई तस्वीरें, क्या रिश्ता अंजाम तक पहुंचेगा

यूपी के तीन फुट की ऊंचाई वाले अजीम मंसूरी आजकल सोशल मीडिया पर छा गए हैं। अपनी शादी नहीं होने के कारण व्यथित अजीम को अब जीवन साथी मिले ऐसी उम्मीद जगी है। साहिबाबाद के शहीद नगर 4 में रहने वाली रेहाना के परिवार ने अजीम के साथ अपने बेटी की सगाई की बात शुरू की है।
रेहाना के पिता भी थे परेशान
रेहाना की लंबाई भी सिर्फ ढाई फीट की है। रेहाना 25 साल की है। उसके पिता ने बताया कि उन्होंने अजीम का वीडियो देखा। रिहाना के पिता इकबाल भी अपनी बेटी की शादी कराना चाहते हैं। लेकिन उसकी ऊंचाई कम होने के कारण व व्यतीत थे लेकिन,  अजीम के साथ उसकी शादी तय करने के पश्चात दोनों को जीवन साथी मिल गया है।
उन्होंने अपनी बेटी की सगाई का प्रस्ताव अजीम के परिवार को भेजा है। अब वे लड़के वाले के उत्तर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लड़की ने सिलाई को कोर्स भी किया हुआ है और गृहकार्य में भी कुशल है। उधर अजीम के पिता ने रेहाना के फोटो मंगवाये है। अब देखना है कि ये रिश्ता अपने अंजाम तक पहुंचता है या नहीं।
Tags: