सीएनजी के बढ़ते दामों से ऑटो चालक परेशान, 18 अप्रैल को करेंगे हड़ताल

सीएनजी के बढ़ते दामों से ऑटो चालक परेशान, 18 अप्रैल को करेंगे हड़ताल

सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में रिक्शा चालक एक बार फिर हड़ताल पर उतरने जा रहे है।  सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में रिक्शा चालक 18 अप्रैल को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे। सीएनजी की कीमतों में गिरावट और सब्सिडी की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की बात कही जा रही है। यह भी दावा किया गया है कि अनुमानित दो लाख रिक्शा चालक इस हड़ताल में शामिल होंगे। मूल्य वृद्धि के विरोध में रिक्शा चालक पहले भी हड़ताल पर गए थे। हालांकि फिर एक बार कीमतें बढ़ने पर रिक्शा चालक हड़ताल पर जाएंगे। बता दे कि सीएनजी की मौजूदा कीमत 81.59 रुपये है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी के दाम बढ़ने से रिक्शाचालकों की हालत विकट हो गई है, रिक्शा का न्यूनतम किराया 30 रुपये और रनिंग किराया 15 रुपये करने की अपील की जा रही है। ऐसे में अब लोगों का रिक्शा में सफर करना महंगा होगा। ऑटो रिक्शा कल्याण अधिकारियों और रिक्शा चालकों ने कहा कि सीएनजी की कीमतों में वृद्धि ने रिक्शा चालकों की स्थिति को और खराब कर दिया है। 
रिक्शा चालक सब्सिडी, गैस पर कर में कमी या ईंधन को जीएसटी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। रिक्शा चालकों का कहना है कि उपभोक्ता 50 रुपये का किराया सुनकर रिक्शा में बैठने से भी कतराते हैं। पर्याप्त किराए के बिना कोई व्यवसाय नहीं है। ऐसे में सीएनजी कि कीमतों में हुआ यह इजाफा उनके व्यवसाय पर असर कर रहा है।
Tags: Gujarat CNG