सूरत से कुछ दूरी पर इस पारनेरा की सुन्दर पहाड़ी पर एक बार घूमने जरूर जाएं, बड़ा एतिहासिक महत्व भी है

सूरत से कुछ दूरी पर इस पारनेरा की सुन्दर पहाड़ी पर एक बार घूमने जरूर जाएं, बड़ा एतिहासिक महत्व भी है

गुजरात में हर कोई घूमने का शोखिन है। यहीं कारण है की सरकार द्वारा भी गुजरात के टूरिज़म पर काफी ध्यान दिया जाता है। राज्य भर में घूमने फिरने की काफी ऐसी जगह है, जहां घूमना मानो किसी सपने को सच करने जैसा है। वलसाड में आया ऐतिहासिक पारनेरा पहाड़ भी ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है। कुछ ही समय पहले इस मशहूर तीर्थ स्थल पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। 

वलसाड से 6 किलोमीटर दूर आया पारनेरा का ऐतिहासिक पहाड़ धार्मिक और प्रवासन स्थल के तौर पर महत्वपूर्ण स्थान है। पूरा इलाका 113.71 हेक्टर में फैला हुआ है, जिसमें हर और हरियाली छाई हुई है। पहाड़ पर आया 15वीं सदी का पेश्वाई किल्ला काफी देखने लायक स्थल है। किले की दक्षिण में आया नाठाबारी के नाम से मशहूर जगह से ही शिवाजी सूरत पर चड़ाई कर के गए है ऐसी एक मान्यता है। इसके अलावा यहाँ का महाकाली मंदिर काफी मशहूर और चमत्कारिक माना जाता है। 
वलसाड तहसील के सुप्रसिद्ध धार्मिक प्रवासन स्थल के विकास के लिए जिला प्रवसन समिति द्वारा 1.46 करोड़ का खर्च किया गया है। पहाड़ की चोटी पर चंडिका माता, अंबिका माता और नवदुर्गा और महाकाली मटा का मंदिर काफी मशहूर है। साल में आने वाली दोनों नवरात्रि के दौरान यहाँ काफी भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा हर महीने की पूनम को यहाँ भक्तों के लिए भंडारा भी रखा जाता है। 
Tags: Gujarat