राम मंदिर में इस्तेमाल किए जाएंगे अशोक वाटिका के पत्थर, श्रीलंका से मँगवाई गई शीला

राम मंदिर में इस्तेमाल किए जाएंगे अशोक वाटिका के पत्थर, श्रीलंका से मँगवाई गई शीला

श्रीलंका की राजदूत मिलिंदा मारागोड़ा लाएँगे भारत में पवित्र पत्थर

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। भगवान राम के इस मंदिर में माता सीता को भी खास स्थान दिया जाएगा। जिसके चलते मंदिर के निर्माण में श्रीलंका के अशोक वाटिका में आए सीता एलिया  के पत्थरों का इस्तेमाल भी किया जाएगा। सीता एलिया वह जगह है जहां रावण ने माता सीता को कैद करके रखा था। यह पत्थर भारत में नियुक्त श्रीलंका के राजदूत मिलिंदा मारागोड़ा को सौंप दिये गए है, जो की अब इन पत्थरों को भारत लाएँगे। 
अपनी बहन सुपर्ङ्खा का बदला लेने के लिए रावण ने भगवान राम की पत्नी सीता का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद रावण ने उन्हें अपने एक भव्य बगीचे में बंधक बनाकर रखा था। सीता एलिया उसी स्थल का नाम है। यहाँ नाग की फन के आकार की एक गुफा और पास में ही एक झरना भी है। इसके अलावा यहाँ भगवान राम और माता जानकी का एक सुंदर मंदिर भी है। जिसे स्थानीय लोग सीता अम्म्न कोविल के नाम से पहचानते है। 
Tags: