मानो इस बंदर ने तो धंधा खोल रखा है; पर्यटकों की वस्तुएं चुरा कर 20 रूपये के प्रसाद के एवज में लौटाता है!

मानो इस बंदर ने तो धंधा खोल रखा है; पर्यटकों की वस्तुएं चुरा कर 20 रूपये के प्रसाद के एवज में लौटाता है!

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर पोस्ट हुआ वीडियो हो रहा है वायरल

बंदर बहुत शरारती और तूफानी माने जाते हैं। ये जानवर ऐसा तूफान ममचाते है कि उससे सिर्फ इंसान ही निपट सकता है।  हम अक्सर बंदरों के कारनामों के बारे में सुनते हैं, बंदरों को लोग खाने के लिए कुछ भी दे देते हैं। हालांकि, पशु विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करने के लिए उन्हें जो दिया जाता है, वह उनकी मूल आदत को बदलने के समान है, जो उनके डीएनए के लिए उपयुक्त नहीं है। हाल ही में एक शरारती बंदर का एक वीडियो वायरल हुआ है। किसी फिरौती की घटना के जैसे ही इस वीडियो में बंदर पहले एक महिला को निशाना बनाता है, फिर उस महिला का सामान चुरा लेता है, लेकिन जब महिला उस बंदर को उस समान के बदले में वह एक चीज देती है तो वो बंदर महिला का सामान उसे लौटा देता है।
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक बंदर को मंदिर परिसर में घूमते देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक महिला और एक पुरुष हाथ में कुछ लिए हुए हैं। बंदर उन्हें निशाना बनाता है।  ममहिला बड़े आराम से वीडियो शूट कर रही है। इस बीच बंदर उस महिला पर हमला कर देता है और उस महिला लेकर चश्मा लेकर भाग जाता है।
इसके बाद एक शख्स उन्हें 20 रुपये का प्रसाद देता है। चश्मे के बदले सामान मिलने पर बंदर चश्मा लौटा देता है। एक हाथ दे, एक हाथ ले की तर्ज पर आदमी थोड़ा प्रसाद बंदर पर फेंकता है और बंदर प्रसाद पाते ही चश्मा नीचे फेंक देता है। इस प्रकार बंदर अपनी चालाकी दिखाता है। इसे कहते है आज के चालाक बंदर। फिलहाल ये वीडियो कहा कि है इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है पर सोशल मीडिया पर लोगों को ये बहुत पसंद आ रहा है।
Tags: