मानो शख्स 40 सेकंड व्हेल के शरीर में रहकर आया!

मानो शख्स 40 सेकंड व्हेल के शरीर में रहकर आया!

व्हेल के मुंह से जिन्दा बाहर आने के बाद साझा की आपबीती

एक कहावत है की “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय!” इसका अर्थ ये की जिसके साथ ईश्वर होता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हम अपने आसपास ऐसे कई मामलों के बारे में सुनते हैं जिसमें किसी व्यक्ति का चमत्कारिक रूप से बचाव की बात जानकारी मिलती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला अमेरिका में देखा गया, जहां एक आदमी को एक विशाल व्हेल ने निगल लिया, फिर भी वो सही सलामत बचा रहा। एक तरफ जहां हर साल लाखों लोग व्हेल या शार्क जैसी खतरनाक मछलियों का शिकार बन जाते हैं वहीं अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक आश्चर्यजनक घटना घटित हुई।
जानकारी के अनुसार अमेरिका के मैसाचुसेट्स में जिस आदमी को व्हेल ने निगल लिया वो व्यक्ति लगभग 40 सेकंड तक व्हेल के मुंह में रहा, लेकिन इसके बाद मछली ने उल्टी कर उसे बाहर फेंक दिया। इस तरह एक उस व्यक्ति का चमत्कारिक बचाव देखा गया। इस व्यक्ति का नाम माइकल पैकार्ड है और 56 वर्षीय माइकल पिछले 40 वर्षों से लॉबस्टर गोताखोर के रूप में काम कर रहे हैं। 
(Photo Credit: Sandesh.com)
इस घटना के बारे में माइकल पैकार्ड ने बताया कि वो शुक्रवार की सुबह हेरिंग कोव बीच में समुद्र तल से 30 फीट नीचे पानी में थे और झींगा मछली पकड़ने के लिए समंदर के अंदर गोते लगा रहे थे। फिर अचानक, उन्हें एक बड़ा झटका लगा और उनके सामने सबकुछ काला हो गया। आगे मायकल कहते हैं  “मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। फिर मुझे लगा कि मैं किसी के मुंह में हूं और मेरा अब बचना शायद संभव नहीं है।'
इसके आगे पैकार्ड ने बताया कि सतह से 10 मीटर नीचे हुई इस घटना को लेकर उन्हें लगा कि उन पर एक शार्क ने हमला किया है. लेकिन बाद में उसे लगा कि उसे व्हेल ने नहीं काटा। इसके बाद उस समय उसने व्हेल के मुंह से बाहर निकलने की कोशिश की, व्हेल ने अपना सिर हिलाना शुरू कर दिया, 40 सेकंड बाद व्हेल ने उसे बाहर फेंक दिया। जब वह बाहर आया तो उसने फिर से रोशनी देखी और व्हेल भी इधर-उधर देख रही थी। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
हंपबैक व्हेल अध्ययन की निदेशक जूक रॉबिन्सन नाम के एक विशेषज्ञ का कहना है कि ने कहा कि उनके पास इस मामले पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है. हो सकता हैं ये व्हेल अभी भी छोटी हो, या यह सब गलती से हुआ है, हंपबैक व्हेल मुंह खोलकर बड़ी मात्रा में पानी को अपने मुंह के भीतर भरती हैं। इसी वजह से पैकार्ड उसके मुंह में फंस गए होंगे।