एक और लुटेरी दुल्हन आई सामने, जानें किस तरह महिला ने लूटा शादी के उतावले युवक को

शादी के पहले ही 1.75 लाख कैश और 31 हजार के गहने भी दिये थे, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

भारत में लड़कों के मुक़ाबले लड़कियों की संख्या काफी कम है। जिसके चलते कई बार युवकों द्वारा अन्य समाज की कन्याओं के साथ शादी करने के लिए प्रयास करते है। हालांकि इसके कारण उन्हें कई बार पछताना भी पड़ता है। पिछले कई समय से राज्य में युवको को धोखा देकर भाग जाने वाली लुटेरी दुल्हनों का केस काफी बढ़ रहे है। अमरेली के लाठी के रहने वाले भुरखिया गाँव के किसान ने शादी की लालच में लुटेरी दुल्हनों का शिकार बना था। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भुरखिया गाँव के रहने वाले किसान युवक को शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिल रही थी। जिसके चलते उसे एक व्यक्ति ने शादी करवा देने का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद युवक को नडियाद पंथक में एक महिला सहित 6 लोगों ने मिलकर युवक को एक लड़की दिखाई थी। जिसके बाद उन्होंने युवक से 1.75 लाख कैश और 31 हजार के गहने जप्त किए थे। यह युवती युवक के साथ दो दिनों तक रही थी, जिसके बाद वह वहाँ से भाग निकली थी। युवक को खुद के साथ धोखा हुये होने का आभास हुआ था, जिसके चलते युवक ने युवती सहित आठ अंजान लोगों के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, भुरखिया गाँव के लालजी नाम के किसान की सगाई नहीं हो रही थी। इसके बाद उसकी मुलाक़ात कनू गुजराती नाम के शख्स के साथ हुई थी। इस व्यक्ति ने अन्य एक युवक के साथ फोन पर बात कर चेतना नाम की एक युवती की मुलाकात युवक के साथ हुई थी। शादी की लालच में युवक ने 1.75 लाख कैश और गहने भी दिये थे। जिसके बाद कनू गुजराती और कन्या के पिता ने युवती की शादी भुरखिया में अपने समाज के रीति रिवाज के अनुसार की थी। 
8 तारीख को दोनों पति और पत्नी जब छत पर सो रहे थे। पर जब रात को 3 बजे युवक ने उठकर देखा तो उसकी पत्नी वहाँ नहीं थी। दूसरे दिन युवती का फोन आया कि उसकी शादी संदीप नाम के युवक से हो गई है। संदीप ने भी फोन देकर युवक को धमकी दी थी और किसी भी तरह की कार्यवाही करने पर उसे गलत केस में फंसा देने की धमकी दी थी। जिसके चलते धोखा होने का आभास होने पर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। जिसके तहत कनू गुजराती, भागाभाई, मनुभाई, भरत पटेल, राहुल संदीप, दुल्हन चेतना और अन्य एक सहित आठ जन के सामने शिकायत दर्ज की थी। 
Tags: Gujarat