और अब पावरी नहीं हो रही - दिल्ली पुलिस की ट्वीट हुई वायरल

और अब पावरी नहीं हो रही - दिल्ली पुलिस की ट्वीट हुई वायरल

आज कल हर जगह पावरी का ट्रेंड वायरल हो रहा हैं। इस ट्रेंड में अब दिल्ली पुलिस भी जुड़ गई हैं। एक गैरकानूनी तरीके से चल रहे हुक्काबार को सीज करके बड़ी संख्या में हुक्के और नशे का समान जप्त किया था। जिसके बाद समग्र कार्यवाही की तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर करते हुये केप्शन दिया था की 'ये हम हैं...ये हुक्के हैं... और अब पावरी नहीं हो रही हैं।

नाइट पेट्रोलिङ्ग के दौरान जप्त किए गए हुक्के

पुलिस ने बताया की नाइट पेट्रोलिङ्ग के दौरान पुलिस के जवानों ने 2 रैस्टौरेंट की मुलाक़ात की थी। जहां कोरोना के नियमों का उल्लंघन हो रहा था। यहाँ पुलिस ने देखा की लोग हुक्के के कश लगा रहे हैं। पुलिस ने जब दोनों रैस्टौरेंट के मेनेजर से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को अंदर जाते रोका था और अंदर चल रही गतिविधियों को छिपाने का प्रयास किया था। 
बता दे की दिल्ली में हुक्का पर प्रतिबंध हैं। इसका एक प्रमुख कारण दिल्ली में बढ़ा हुआ प्रदूषण का स्तर भी हैं। अपनी कार्यवाही के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्के जप्त किए थे। इसके अलावा पुलिस द्वारा जो तस्वीर शेयर किया गया था, उसका केप्शन सभी को काफी पसंद आ रहा हैं। 
Tags: