और देवर ने अपनी भाभी को गहरी खाई में धकेल दिया...

देवर-भाभी का संबंध माता और पुत्र के रिश्ते जितना ही पवित्र होता है। हालांकि आज के कलियुग में लोगों ने इस रिश्ते को भी बिगाड़ दिया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, उत्तराखंड के पिथोरागढ़ से जहां एक देवर ने अपने ही भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने के बाद उसे जान से मार दिया। भाभी और देवर के बीच के संबंध से भाभी को गर्भ रह गया था, जिसके चलते वह उसे उसके साथ ही रहने का दबाव बना रही थी। जिसके चलते परेशान होकर देवर ने यह निर्णय लिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, गंगोलीहाट के बूगली में रहने वाली शीला देवी 29 सितंबर को अचानक से लापता हो गई थी। पत्नी के लापता होने के बाद पति ने रेवन्यू विभाग में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। महीनों ढूँढने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मामला फिर से गंगोलीहाट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को लापता शीला देवी के देवर की भूमिका शंकास्पद लगने लगी। इसके चलते उन्होंने देवर को कस्टडी में भेजा था। जिसमें कड़ी पूछताछ के बाद देवर बबलु ने सारी हकीकत स्वीकार कर ली। बबलु ने बताया कि उसके और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे। इस दौरान उनके बीच के संबंधों के चलते वह गर्भवती बन गई।
गर्भवती बनने के बाद देवर ने गर्भपात करवाने को कहा। पर भाभी ने देवर पर उसके साथ रहने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि बबलु इसके लिए तैयार नहीं था। जिसके चलते उसने भाभी को जान से मार देने का प्लान बनाया। इसके चलते देवर ने अपनी भाभी को बहाने से मंदिर के पास बुलाकर एक गहरी खाई में फेंक दिया। जब SDRF की मदद से लाश ढूँढने का प्रयास किया गया तो वहाँ से महिला का दुपट्टा मिल आया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में बबलु को हिरासत में ले लिया था।