रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस पाकिस्तानी व्यापारी ने यूक्रेन के लिए खरीदें दो लड़ाकू विमान

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस पाकिस्तानी व्यापारी ने यूक्रेन के लिए खरीदें दो लड़ाकू विमान

पाकिस्तान के एक अरबपति बिजनेसमैन मोहम्मद जहूर की पत्नी के बयान से हुआ खुलासा

रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले तीन महीनों से चल रहा है। दुनिया के तमाम देश यूक्रेन के समर्थन में आ गये। जबकि रूस के पक्ष में गिनेचुने देश है। इस बीच पडोसी देश पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है पाकिस्तान के एक अरबपति बिजनेसमैन मोहम्मद जहूर ने यूक्रेन को दो लड़ाकू विमान खरीदकर गिफ्ट किया है। इस बात का खुलासा उनकी पत्नी और यूक्रेनी प्रसिद्ध गायिका कमालिया जहूर ने किया है। उन्होंने बताया कि उनके पति और दूसरे धनवान दोस्त चुपचाप यूक्रेन की रूस के खिलाफ लड़ाई में मदद कर रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने पूछने के बावजूद इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है।
मॉर्निंग विद यूक्रेन प्रोग्राम के दौरान कमालिया जहूर ने कहा कि पहले मेरे पति मोहम्मद जहूर ने गुप्त तौर पर मदद की पर अब मैं यह बतासकती हूँ। उन्होंने यूक्रेन को दो लड़ाकू जेट दिए और भी कई तरीकों से मदद की। हालांकि कमालिया के इस बयान को लेकर अनिश्चितता है कि ये उन्होंने कब दिया था। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि मोहम्मद जहूर यूक्रेनी अखबार कीव पोस्ट के पूर्व मालिक हैं। फरवरी के अंत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से जहूर यूक्रेनी नागरिकों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था में जुटे थे। 
मोहम्मद जहूर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दुनिया में सबसे खराब संकट में हैं। हम वास्तव में यूरोप के मध्य में हैं। अगर उन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के साथ कुछ होता है, तो चेरनोबिल से भई ज्यादा तबाही मच सकती है। दरअसल, पश्चिमी मीडिया ने दावा किया था कि रूसी सेना यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को जानबूझकर निशाना बना रही थी। हालांकि, रूस ने इन दावों को खंडन किया था। बता दें कि पाकिस्तानी बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि यूरोप और अमेरिका से भी कई धनी लोगों ने अपने स्तर पर यूक्रेन की मदद की है। कई पश्चिमी मीडिया संगठनों ने भी यूक्रेन के लिए बाकायदा फंड जुटाए हैं।