अमेरिका : अब तो घर के कुत्ते भी सलामत नहीं! चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर चुराए कई सारे बुलडॉग

अमेरिका : अब तो घर के कुत्ते भी सलामत नहीं! चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर चुराए कई सारे बुलडॉग

पोर्ट सेंट लुइस पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी

आपने आज तक बहुत सी चीजों की चोरी के बारे में सुना होगा पर क्या आपने किसी पालतू जानवर की चोरी के बारे में सुना है? नहीं तो अब सुन लीजिये! दरअसल अमेरिका के फ्लोरिडा में चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर एक दो नहीं बल्कि 19 फ्रेंच बुलडॉग चुरा लिए। इन कुत्तों की कीमत एक लाख डॉलर यानी 80 लाख रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। पोर्ट सेंट लुइस पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि चोर बेडरूम में घुसे और कुत्तों को चुरा लिया।

फेसबुक पर शेयर की गई जानकारी


आपको बता दें कि पुलिस ने अपने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि चोरी शुक्रवार सुबह करीब 11।30 बजे हुई जब घर में कोई नहीं था। फेसबुक पर शेयर की गई घर की तस्वीरें टूटी हुई खिड़की दिखाती हैं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध चांदी के रंग वाले चार दरवाजे वाले वाहन में जानवरों को चुराकर फरार हो गए, इस दौरान गाड़ी का आगे का बंपर भी नीचे गिर गया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "यह घटना अभी-अभी हुई। चोरों ने एक घर में घुसकर 19 बुलडॉग चुरा लिए। आज सुबह 11:21 बजे। पीएसएलपीडी ने उस चोरी का तुरंत जवाब दिया जिसमें एक खिड़की तोड़कर 19 फ्रेंच बुलडॉग चुरा लिए गए थे। जिसकी कीमत एक लाख डॉलर से अधिक है। चोरी के वक्त घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।"

हाल के वर्षों में फ्रेंच बुलडॉग की चोरी में इजाफा


गौरतलब है कि रिपोर्ट के मुताबिक हाल के वर्षों में फ्रेंच बुलडॉग की चोरी में इजाफा हुआ है। कई लोगों का मानना है कि इसके पीछे इन कुत्तों की ऊंची कीमत है। फ्रेंच बुलडॉग अमेरिका में दूसरी सबसे लोकप्रिय कुत्ते की नस्ल है। इनकी कीमत 1,500 डॉलर से 4,500 डॉलर तक है।
Tags: America Dog