कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने दिया ‘बेबी गर्ल’ को जन्म

कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने दिया ‘बेबी गर्ल’ को जन्म

इसी साल अप्रैल में दोनों की हुई थी शादी

बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के अलावा अपने रिश्ते और आने वाले बच्चे को लेकर चर्चा में रहने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के ओर से बड़ी खबर सामने आई है। इस प्यारे जोड़े के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। रणबीर और आलिया के पैरेंट्स बनने पर पूरा कपूर और भट्ट परिवार खुश है। हालांकि आलिया की डिलीवरी नॉर्मल हुई है सर्जरी, इस बारे में नहीं पता चल पाया है। हर कोई आलिया को मां बनने के लिए बधाई देता नजर आ रहा हैं। जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है।  वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 

इस साल शादी के बंधने में बंधे थे आलिया-रणबीर


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आलिया के गोद भराई का जश्न मनाने वाला पोस्ट सामने आया था। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें आलिया खूबसूरत येलो कलर के सूट में नजर आई थीं। जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेबरे पर साफ झलक रहा था। वहीं बताते चले कि इन दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। दोनों की शादी बहुत सादगी से उनके घर पर की गई थी। जिसमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आई थीं। दोनों की इस शादी को फैंस का भी काफी प्यार मिली था।

इन फिल्मों में दिखेंगे दोनों


ऐसा कहा जा रहा था कि बेबी की डिलीवरी के बाद आलिया काम से थोड़ा ब्रेक लेंगी क्योंकि वह बेबी के साथ खूब समय बिताना चाहती हैं। लेकिन उससे पहेल आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगे। वहीं रणबीर की बात करें तो वह फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे और इसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी।