अजब प्रेम की गजब कहानी : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पाकिस्तानी लव स्टोरी जिसमें शख्स ने ‘मटन’ खिलाकर बनाया लड़की को अपना दीवाना

अजब प्रेम की गजब कहानी : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पाकिस्तानी लव स्टोरी जिसमें शख्स ने ‘मटन’ खिलाकर बनाया लड़की को अपना दीवाना

नौकरी के लिए आये 55 साल के रफ़ीक ने बनाई मटन हांडी, 22 साल की आलिया को इतना पसंद आया कि उसे हो गया प्यार

कहा जाता है कि आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। ये बात सिर्फ लड़को या आदमी पर नहीं बाकी औरतों और लड़कियों पर भी लागू होती है। ऐसा ही कुछ किया पाकिस्तान के एक जोड़े ने, जिसने इस बात को सच साबित कर दिया है। अब दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच 33 साल का गैप है। आलिया की उम्र 22 साल, रफीक की उम्र 55 साल है। दोनों में प्यार हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली। इस कपल की स्टोरी को पाकिस्तान के फेमस यूट्यूबर बासित अली ने शेयर किया है।

किसी फिल्म की कहानी जैसी है ये कहानी


इस लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई इस बारे में बताते है। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक रिक्शा में हुई थी। आलिया उस वक्त रफीक को ठीक से जानती भी नहीं थी, पहली मुलाकात में ही दोनों में झगड़ा हो गया, बात इतनी बिगड़ गई कि आलिया ने रफीक को थप्पड़ मार दिया। रफीक ने फिर आलिया को अपने हाथों से मटन खिलाया, जिससे पूरी बाजी उलट गई। इस बारे में रफीक बताते हैं कि पहली बार मैं और आलिया रिक्शे में मिले थे। उस वक्त वहां एक और लड़का भी था, जो आलिया को घूरे जा रहा था। ऐसा करने के लिए मैंने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना त मैंने उस लड़के की पिटाई कर दी। जिसके बाद वह वहां से चला गया और मैं आलिया को घूरने लगा। यह देख आलिया ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। वहीं आलिया कहती हैं कि उस लड़के से ज्यादा रफीक उन्हें घूर रहा था।

रिक्शे से उतरकर रफ़ीक ने लगाए आलिया के घर के चक्कर


इसके बात जब आलिया के रिक्शा से उतरने के बाद रफीक उसका पीछा करने लगा और उसके घर पहुंच गया।  दिनों तक रफीक आलिया के घर पर चक्कर लगाता रहता है। अगले दिन वह फिर उनके घर गए और आलिया से बहस हुई और वह लौट आए। यह सिलसिला तीन दिन तक चला और फिर आखिरकार चौथे दिन आलिया ने पूछ लिया कि आपको क्या चाहिए? यह सवाल करने के बाद रफीक ने कहा कि मैं नौकरी की तलाश कर रहा हूं क्या आपको मुलाजमीन की जरूरत है? 

रफ़ीक ने बनाई डिश, आलिया हुई दीवानी


उसके बाद रफीक को आलिया के घर में नौकरी मिल गई, आलिया के कहने पर रफीक ने पहले दिन स्पेशल मटन हांडी बनाई। आलिया को यह डिश इतनी पसंद आई कि उन्हें रफीक से प्यार हो गया। इस बारे में आलिया कहती हैं कि मैं खाने की शौकीन हूं और जैसी रफीक ने मुझे हांडी बनाकर खिलाई ऐसी घर में किसी ने भी नहीं खिलाई थी। रफीक घर का काम संभालता है और आलिया एक ऑनलाइन बिजनेस चलाती है। 
Tags: Pakistan