अहमदाबाद : जब 24 साल की युवती ने भगाया 17 साल के लड़के को, युवती के खिलाफ दुष्कर्म का केस हुआ दर्ज

पति करता था बार-बार पत्नी पर शक, पड़ोस में रहने वाले युवक से हुई दोस्ती बदली प्यार में

अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में रहने वाली एक 24 साल की युवती द्वारा 17 साल के लड़के को भगाने का मामला सामने आया है। 17 साल के नाबालिग युवक के साथ प्यार में पड़ने के बाद युवती उसे भगाकर ले गई थी। जहां युवती ने नाबालिग युवक के साथ शरीर संबंध भी स्थापित किए होने की बात सामने आई है। जिसके चलते पुलिस ने युवती के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शहर के खोखरा हाट्केश्वर इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती पहले से शादीशुदा थी। युवती को अपने शादीशुदा जीवन से तीन बेटियाँ थी। हालांकि युवती का पति लगातार उसे पर शंका करता रहता था। जिससे की युवती को काफी बुरा लगता था। इसी दौरान युवती का परिचय एक 17 साल के लड़के के साथ हुआ। युवती अपना सारा दुख उसके साथ व्यक्त करने लगी। जिसके चलते दोनों एक दूसरे के और नजदीक आने लगे। अंत में दोनों ने एक दूसरे के साथ भाग जाने के निर्णय लिया। 
युवक ने दोनों के भागने के लिए पैसों की व्यवस्था की, जिसके बाद दोनों महिसागर जिले के संतरामपुर में पहुंचे थे। हालांकि उनके पास संतरामपुर में रहने के लिए पैसे नहीं बचे, जिसके चलते लड़के ने अपना फोन बेच दिया। जिसके बाद दोनों ने वहाँ रहने का इंतजाम किया था। जहां दोनों ने आपस में संबंध भी स्थापित किए थे। इस दौरान लड़के के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके चलते पुलिस ने दोनों को ढूँढना शुरू किया था। 
जांच के दौरान पुलिस को पता चला की दोनों संतरामपुर में है। जिसके चलते पुलिस की एक टीम दोनों को लेने के लिए वहाँ पहुंची थी। जहां से पुलिस ने युवती की हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू की है। घर से भागने के बाद दोनों 13 दिन तक एक साथ रहे थे, जिसके चलते पुलिस ने दोनों के बीच कोई संबंध स्थापित किए होने की जांच शुरू की थी। जिसमें सामने आया की दोनों ने आपस में संबंध भी स्थापित किए थे। जिसके चलते पुलिस ने युवती के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 
Tags: Ahmedabad