अहमदाबाद : सिविल अस्पताल के चौथे माले पर से लगा दी युवक ने छलांग

अहमदाबाद : सिविल अस्पताल के चौथे माले पर से लगा दी युवक ने छलांग

गुजरात में पिछले काफी समय से आत्महत्या के कई केस सामने आ रहे है। आत्महत्या के प्रयास के ऐसा ही एक और केस अहमदाबाद से सामने आया है, जिसमें एक युवक ने सोला सिविल अस्पताल के चौथे माले से नीचे छलांग लगा दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक अस्पताल के चौथे माले पर चढ़ आया था। इसके चलते उसके पीछे भी कई लोग उसे समजाने के लिए आ गए। हालांकि लोगों के लगातार समजाने के बाद भी युवक ने चौथे माले से छलांग लगा दी। 
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक द्वारा छलांग लगाने के बाद नीचे गिरने से पहले वह एक पतरे की शेड पर गिरा था। इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर उसे पतरे पर से नीचे उतारा था। काफी ऊंचाई पर से गिरने के कारण युवक के सर पर गंभीर चोट भी आई है। तंत्र द्वारा तुरंत ही इस मामले में दमकल विभाग को जानकारी दी गई थी। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यह युवक कौन था और उसने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया था।