अहमदाबाद: चॉकलेट की लालच देकर सिक्यूरिटी गार्ड ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म

अहमदाबाद: चॉकलेट की लालच देकर सिक्यूरिटी गार्ड ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म

दुष्कर्म के बाद दी बच्ची को चुप रहने की धमकी, इस तरह खुला पूरा मामला

राज्य में महिलाओं- बच्चियों के साथ के दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर अहमदाबाद के निकोल में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। दरअसल एक सुरक्षा गार्ड ने मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने केबिन में ले गया जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देगा।
जानकारी के अनुसार शाम के समय बच्ची के गुप्तांग में दर्द होने के कारण पुरे मामले की जानकारी सामने आई। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही लड़की के माता-पिता ने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में निकोल पीआईए ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसे सीने में दर्द के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि निकोल के एक फ्लैट में 8 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। बीते शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लड़की अपने फ्लैट की पार्किंग के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी फ्लैट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले हसमुख रावल ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने केबिन में ले गया। जहां हसमुख लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
Tags: Crime