अहमदाबाद : मानसिक रूप से अस्थिर महिला का दुष्कर्म करने वाला रिक्षाचालक हुआ सलाखों के पीछे

अहमदाबाद : मानसिक रूप से अस्थिर महिला का दुष्कर्म करने वाला रिक्षाचालक हुआ सलाखों के पीछे

बिहार की रहने वाली महिला पहुँच गई कालूपुर, पुलिस ने किया परिवार से संपर्क

राज्य में पिछले कई समय से महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में काफी इजाफा देखने मिल रहा है। आए दिन राज्य के किसी न किसी हीसे में से दुष्कर्म की घटना सामने आती ही रहती है। ऐसा ही एक और मामला अहमदाबाद से सामने आया था। जहां एक रिक्षाचालक द्वारा मानसिक तौर पर अस्थिर महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। हालांकि पुलिस की सराहनीय कार्यवाही के चलते कुछ ही समय में आरोपी पकड़ा गया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, रिक्षाचालक ने मानसिक तौर पर अस्थिर दिमाग की महिला का अपहरण किया था। जिसके बाद रिक्षाचालक ने सिंगरवा की एक होटल में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने होटल से रिक्षाचालक का फोटो लेकर अन्य रिक्षाचालकों से उसके बारे में पूछताछ की थी। जिसमें उसकी पहचान हैदरअली के नाम से हुई। कुछ ही समय में पुलिस ने हैदर को दबोच लिया। हालांकि इसके बाद पीड़ित महिला को ढूँढना काफी मुश्किल हो गया। क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्थिर थी। 
पुलिस ने होटल से ही मानसिक रूप से कमजोर महिला को फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद महिला शाहीबाग से मिल आई थी। पुलिस ने महिला का मेडिकल टेस्ट करवा कर आगे की कार्यवाही बढ़ाई है। पुलिस की जांच में सामने आया की महिला मूल रूप से बिहार की है। पर कमजोर दिमाग के चलते वह घर से निकल कर किसी तरह यहा पहुँच गई। जहां फुटपाथ पर रहने वाले एक परिवार के साथ ही वह रहने लगी। फिलहाल पुलिस ने बिहार से भी महिला के परिवार का संपर्क किया है।