अहमदाबाद: मास्क नहीं पहनने वाले पुलिसकर्मी होंगे दंडित

अहमदाबाद: मास्क नहीं पहनने वाले पुलिसकर्मी होंगे दंडित

मात्र 5 दिनों में 50 से अधिक पुलिस कर्मी भी हो चुके है संक्रमित, डीजीपी के आदेश के बाद मात्र 3 दिनों में 20.27 लाख का दंड वसूला

गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव के बाद एक बार फिर से कोरोनावायरस तेजी से बढ़ रहे हैं। चुनाव के पहले प्रतिदिन साढे तीन सौ के करीब मरीज आते थे जो कि अब बढकर 3000 तक पहुंच गया है। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू भी लगा दिया है। इसके बावजूद अभी तक परिणाम नजर नहीं आ रहा है। 
अहमदाबाद में बीते 5 दिन में ही 50 से अधिक पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पुलिस विभाग में जिस तरह से कोरोना केस बढ़ रहे हैं। उसके कारण पुलिस डिपार्टमेंट में भी भय का माहौल खड़ा हो गया है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार को आर्डर दिया था की मास्क नहीं पहनने वाले और कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले पुलिस के जवानों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। अहमदाबाद पुलिस डिपार्टमेंट में अभी तक 1590 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिनमें की 1524 पुलिसकर्मी उपचार लेकर स्वस्थ हो चुके हैं और 16 पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। बीते 5 दिनों में ही 50 पुलिस कर्मचारियों को कोरोना वायरस लगने से पुलिस महकमे में भी डर का माहौल पैदा हो गया है। 
अहमदाबाद के पूर्व क्षेत्र में मास्क नहीं पहनने के कारण 1 लाख 63 हजार लोगों से लगभग 9 करोड़ दंड वसूला जा चुका है और पुलिस के नियमों का पालन नहीं करने वाले 20,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा डीजीपी आशीष भाटिया के निर्देश के अनुसार 3 दिनों में 2027 लोगो से 20.27 लाख रुपए वसूल किए गए थे। कोरोना की महामारी के दौरान भी अहमदाबाद पुलिस ने 27 करोड रुपए लोगों से वसूल किए हैं।