अहमदाबाद: गाँधी के ही शहर में गंदगी से जूझ रहे है लोग, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

अहमदाबाद: गाँधी के ही शहर में गंदगी से जूझ रहे है लोग, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नहीं हो रहा समाधान

गुजरात की जान और स्मार्ट सिटी अहमदाबाद में महात्मा गांधी और पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन के संदेश को अहमदाबाद निगम की सरकार ने पूरी तरह से अनदेखा कर रखा है। अहमदाबाद के कुछ इलाकों में महामारी का मुख्य कारण गंदगी है। शहर के पूर्वी हिस्से में ज्यादातर जगह गंदगी से ढकी हुई है।
गंदगी से जूझने वाला ऐसा ही एक क्षेत्र हटकेश्वर है जहां लोग श्मशान घाट के पास सड़क पर गंदगी देख सकते हैं। यहाँ सीवर ओवरफ्लो बह रहे हैं। लेकिन यहां के निवासी महामारी का शिकार होकर भी इन परिस्थतियों में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
यह आरोप लगाया गया है कि प्रशासन अहमदाबाद शहर के पूर्वी हिस्से के साथ अवमानना कर रहा है। निगम बनने के बाद से क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। साथ ही निगम की कोई भी पार्टी सत्ता में आई है लेकिन आज तक इलाके के हालात ज्यादा नहीं बदले हैं।