अहमदाबाद : खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिए स्क्रू, जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने दिया बालक को जीवनदान

अहमदाबाद : खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिए स्क्रू, जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने दिया बालक को जीवनदान

बढ़इ का काम करने वाले पिता के घर में पड़े स्क्रू को बच्चे ने निगल लिया, निजी अस्पताल में ऑपरेशन का खर्च नहीं था बजट में

आए दिन खेल-खेल में बच्चे अपने मुंह में कोई भी चीज डाल लेते है। इसके कारण कई बार उनकी जान का खतरा भी हो जाता है। खेल-खेल में बच्चे सिक्के, छोटे-मोटे खिलौने और अन्य चीजों को निगल जाते है। कुछ ऐसा ही एक और मामला अहमदाबाद से सामने आया है, जहां एक बच्चे ने खेल-खेल में बढ़इ का काम करने वाले अपने पिता के कुछ स्क्रू निगल लिए थे। जिसे निकालने के लिए डॉक्टरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 
(Photo Credit : facebook.com/gujaratinformation)
विस्तृत जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के चाँदलोडिया इलाके में रहने वाले और बढ़ई का काम करने वाले रामकलाल चौहान का पुत्र पीयूष घर में खेलते-खेलते कई चीजें निगल गया। पुत्र को लगातार शर्दी-खांसी रहने पर उसके माता-पिता ने उसे एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने पीयूष का एक्स-रे करवाया था। एक्स-रे में डॉक्टरों ने पाया कि पीयूष के शरीर में तीन-चार चीजें दिखाई दे रही है। निजी अस्पताल के सर्जकों ने उसे दूर तो किया, पर इसके अलावा अभी भी उसके पेट में स्क्रू फंसे हुये थे। जो की काफी कठिन और एक गरीब वर्ग के परिवार के लिए काफी महंगी थी। 
इसके चलते पीयूष के माता-पिता उसे सिविल अस्पताल ले आए थे। जहां डॉक्टरों ने पाया की पीयूष की शरीर में जो स्क्रू फंसा था उसका आगे का हिस्सा बड़ी आंत में तो पीछे का हिस्सा छोटी आंत में फंसा था। इस दौरान यदि टांके टूट जाते तो पीयूष की जान का भी खतरा था। पर विशेषज्ञों की टीम ने अपनी विशेष स्किल्स को दिखाते हुये उसकी आंत में से स्क्रू दूर किया था। 
Tags: Ahmedabad