अहमदाबादः पति को कामवाली से हो गया प्यार, तो पत्नी को घर से निकाल दिया!

परेशान होकर पत्नी ने पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

एक शख्स को अपने घर पर काम करने आने वाली  एक महिला से प्यार हो गया 
पति-पत्नी और वो के मामले अक्सर राज्य में सामने आते हैं। फिर अहमदाबाद में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक शख्स को अपने घर पर काम करने आने वाली  एक महिला से प्यार हो गया और उस शख्स ने काम वाली के साथ रहने के लिए अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके अलावा, पति जब घर आये तो पति और काम करने वाली ने पत्नी को परेशान करना शुरू कर देते थे, जिससे परेशान होकर पत्नी ने पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
खबरों के अनुसार अहमदाबाद के पूर्वी क्षेत्र में स्थित कृष्णनगर में  एक विवाहित महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी। महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी। शादी के 7 साल बाद महिला के पति को एक महिला से प्यार हो गया। यह महिला कोई और नहीं थी, बिल्क घर काम करने आने वाली कामवाली थी। 
जब महिला को इस बारे में पता चला, तो उसने अपने पति को कामवाली  के साथ प्रेम संबंध नहीं रखने की बात कही। लेकिन पति ने अपनी पत्नी की बात नहीं मानी और नौकरानी को घर पर रखने के लिए पत्नी पर सतत दबाव डालता रहा। एक दिन पति ने सारी हदें पार कर दीं और रात को काम करने वाली के साथ सोने जाने की बात कही। यह सुनकर विवाहिता परेशान हो गई और अपने पति से झगड़ा करने लगी। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को पीटा और रात में ही घर से बाहर निकाल दिया।
बच्चे परेशान न हो इसके लिए महिला ने अपने बच्चों को अपने पति के साथ रखकर मायके चली गई। कुछ दिन बाद बच्चों की याद आने पर बच्चों से मिलने के लिए पति के घर गई थी।  उस समय फिर से पति और काम वाली ने मिलकर विवाहिता को परेशान किया और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। काम वाली और अपने पति के उत्पीड़न से तंग आकर, विवाहिता ने आखिरकार अपने पति और कामवाली  के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत से पहले, विवाहिता ने नौकरानी को उसके पति को छोड़ने के लिए समझाया था, लेकिन वह परिणीता के पति को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए परिणीता ने कामवाली के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने परिणीता की शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की है।
Tags: