अहमदाबाद : नाइट कर्फ्यू में कर रहे थे बर्थडे पार्टी, पुलिस को देख कार में भागे लेकिन....!

अहमदाबाद : नाइट कर्फ्यू में कर रहे थे बर्थडे पार्टी, पुलिस को देख कार में भागे लेकिन....!

पुलिस ने सभी को लिया हिरासत में

अहमदाबाद में कोरोना महामारी के कारण लगाए गए रात्रि कर्फ्यू ने के बीच कुछ लोगों को रास्ते पर अपने परिजन का जन्मदिन मनाना बहुत भारी पड़ा। दरअसल रात्रि कर्फ्यू के बीच पांच लोग सड़क पर जन्मदिन पार्टी मानते हुए धरे गए। सभी को शुक्रवार वस्त्रापुर थाने ले जाया गया। कर्फ्यू के बावजूद आधी रात के जश्न के दौरान तीन महिलाएं भी मौजूद थीं। वस्त्रपुर पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बोदकदेव की रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने वस्त्रापुर में रहने वाली 22 और 30 साल की दो महिलाओं समेत अपने चार दोस्तों को आमंत्रित किया था। अन्य दो लड़के, जिनकी उम्र 26 और 24 वर्ष है, जुहापुरा के रहने वाले थे।
पुलिस की प्राथमिकी में बताया गया है कि शुक्रवार तड़के करीब 1।30 बजे जब पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो उन्होंने देखा कि ईसा बंगला चौराहे पर कुछ लोगों की भीड़ केक काट रही है। पुलिस कोदेखते ही वो लोग अपनी एसयूवी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कार का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने सभी पांचों पर रात के कर्फ्यू का उल्लंघन करके जन्मदिन की पार्टी मानाने का आरोप लगाया गया । उन पर महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए थे।
वस्त्रापुर पुलिस में दर्ज एक अन्य मामले में शुक्रवार की रात नौ बजे घर जाते समय एक व्यक्ति पर कर्फ्यू का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांधीनगर के सीजी रोड पर एक निजी कंपनी के लिए काम करनेवले 43 वर्षीय व्यक्ति को वस्त्रपुर में संजीव के टी जंक्शन के पास पकड़ा गया। उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसे काम के लिए देर हो गई थी। लेकिन पुलिस को कारण उचित नहीं लगा।
तीसरे मामले में अपने दोस्त को घर तक लिफ्ट देने वाले शख्स पर कर्फ्यू का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। वस्त्रापुर पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वस्त्रपुर में मानसी सर्किल के पास रहने वाले शख्स को पुलिस ने शुक्रवार रात 9.15 बजे रोका। उसने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त के पास वाहन नहीं था इसलिए उसे घर छोड़ने के लिए जाना पड़ा। पुलिस ने इसे वैध कारण नहीं मानते हुए कर्फ्यू के उल्लंघन का आरोप दर्ज किया।
Tags: Lockdown