अहमदाबाद : बिल्डर ने गायब की शमशान की जगह, लोग रास्ते पर उतरे

अहमदाबाद : बिल्डर ने गायब की शमशान की जगह, लोग रास्ते पर उतरे

पाटीदारों के शमशान को ठाकुरों के शमशान के साथ किया गया सम्मिलित

आपने आए दिन सरकारी जमीन पर गैर कानूनी तरीके से मकान बनाए होने के किस्सों के बारे में सुना होगा। ऐसे में अहमदाबाद की महानगर पालिका की लापरवाही के कारण बोपाल इलाके में एक बिल्डर ने शमशान की जगह को गायब कर उस पर मकान बनाने का काम कर रहा है। जमीन के जिस हिस्से में सरकारी कागजों में शमशान दिखाई गई हैं, वहाँ पर मकान बनाने का काम होने पर लोगों में काफी क्रोध फैला हुआ है। 

पाटीदार समाज का शमशान हुआ गायब

रिपोर्ट के अनुसार, बोपाल इलाके में एक जगह पर शमशान की जगह पर बिल्डिंग बनाने का कौभांड सामने आया हैं। कब्रिस्तान की जगह गायब होने पर लोगों में काफी रोष देखने मिला हैं। महत्व की बात तो यह हैं अभी भी इस जगह पर शमशान दिखाया गया हैं। ऐसे में पाटीदार समाज का यह शमशान किसके इशारे पर गायब हुआ इस बात का लोग उत्तर मांग रहे हैं। 

नए बने शमशान के कारण हो रही हैं ज्यादा तकलीफें

स्थानीय लोगों का कहना हैं, यहाँ जो शमशान गायब हुआ उससे उन्हें ज्यादा शिकायत नहीं हैं। पर उन्हें सबसे ज्यादा इस बात से शिकायत हैं की उनके घर के पास ही एक नया शमशान बनाया गया है। लोग मृतदेहों को यहाँ जलाने आते है, सोसाइटी के कुत्ते हड्डी लेकर आते हैं। इसके अलावा बालक भी उसे देखकर डरते हैं। यहीं नहीं कई बार रात में चीता जलती देखकर उन्हें भी डर लगता है। 
कई अन्य लोगों का कहना हैं कमलानगर में पाटीदारों को शमशान दिया गया था। 7/12 में इस स्थल पर ही पाटीदारों को शमशान दिया गया था। रातोरात ही बिल्डरों का प्लान मंजूर करने के लिए उसे ठाकुर समाज के शमशान के साथ मिला दिया गया है। 
Tags: