अहमदाबाद : कोरोना टीकाकरण में गुजरात की एक और उपलब्धि, कुल 5.68 करोड़ डोज दी गई

4.39 करोड़ लोगों को पहली डोज देकर किया सुरक्षित

गुजरात ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत और एक उपलब्धि हासिल की है। राज्य में टीकाकरण के लिए पात्र 18 साल से अधिक उम्र के 4 करोड़ 93 लाख 20 हजार 903 लाभार्थियों में सभी आयु वर्ग के 4 करोड़ 39 हजार लाभार्थियों को 20 सितंबर, 2021  तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगा दी गई है। 
उल्लेखनीय है कि गुजरात में 81.1 फीसदी पात्र आबादी ने पहली खुराक ले ली है। 1 करोड़ 68 लाख 50 हजार 352 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दे दी गई है। 
कुल मिलाकर, राज्य में 5.68  करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी गई है। गुजरात ने प्रति एक हजार की आबादी पर 890 वैक्सीन की डोज देकर देश के बड़े राज्यों में टीकाकरण के मामले में अग्रणी राज्यों में शुमार है।
Tags: