अहमदाबाद : पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में इजाफा, रिक्शाचालकों ने किया विरोध

अहमदाबाद : पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में इजाफा, रिक्शाचालकों ने किया विरोध

पिछले 14 महीनों में अब तक की सबसे अधिक कीमतों को छुआ पेट्रोल डीजल की कीमतों ने

अहमदाबाद में पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम बढ़ने से वाहन चालकों की स्थिति विकट हो गई है। सीएनजी की कीमतों में प्रति किलो रु. 2.56 की भारी वृद्धि की घोषणा की गई है। इस समय अहमदाबाद में सीएनजी की कीमत रु. 58.86 प्रति किग्रा. पहुंच गई है। अहमदाबाद में रिक्शा चालकों ने सीएनजी की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का पुरजोर विरोध किया। सीएनजी में हुई मूल्यवृद्धि के सामने रिक्शाचालकों ने भी किराये में वृद्धि की मांग की है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते वाहन चालकों की स्थिति काफी विकट हो गई। हालांकि, रिक्शा चालकों और सीएनजी वाहनों वाले लोगों को राहत थी, क्योंकि सीएनजी की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। हालांकि, अब जबकि सीएनजी की कीमतें भी बढ़ गई हैं, मोटर चालकों में भारी आक्रोश फ़ेल गया है।
इसके पहले अहमदाबाद में सीएनजी के दाम प्रति किलो रु.56.30 था। हालांकि, अब इसमें रु. 2.56 प्रति किलो का इजाफा किया गया है। भाव में हुये इजाफे के बाद सीएनजी की कीमत प्रति किलो 58.86 रुपए पहुँच गई है। इस मूल्य वृद्धि का सबसे अधिक असर अहमदाबाद में सीएनजी रिक्शा चालकों पर पड़ेगा। एक तरफ जहां कोरोनाके कारण लोगों के व्यापार पर असर पड़ा है। सीएनजी के दाम बढ़ने से रिक्शाचालकों की कमर टूट जाएगी।
पिछले 14 महीनों में यह सीएनजी की सबसे अधिक कीमत है। अहमदाबाद में 4 अप्रैल से पहले सीएनजी की कीमत प्रति किलो रु. 55.95 था। फिर 4 अप्रैल को इसकी कीमत 1.25 रुपए घटकर 54.70 रुपए पहुंची। फिर 8 अप्रैल 2020 को उसकी कीमत में 2.13 रुपए की कटौती हुई थी और सीएनजी की कीमत प्रति किलो 52.57 रुपए हुई थी। 27 जुलाई को 60 पैसे की बढ़ोतरी के बाद, कीमत 53.17 रुपए पर पहुंची। 2021 में सीएनजी की कीमत में 5 बार बदलाव किए गए। पहली बार 4 जनवरी, 2021 को 81 पैसे की कमी के बाद कीमत 52.36 रुपए हुये थे। फिर 17 फरवरी, 2021 को कीमत में 2.26 की वृद्धि हुई और कीमत रु. 54.62 तक पहुंची। इसके बाद फिर एक बार कीमत में इजाफा हुआ और कीमत 55.30 तक पहुंचा। इसके बाद भी लगातार कीमतें बढ़ रही है।