'आजादी' वाले बयान के बाद कंगना का एक और विवादित बयान, 'पद्मश्री' पुरस्कार वापिस करने की शर्त के साथ मांगा इस सवाल का जवाब

'आजादी' वाले बयान के बाद कंगना का एक और विवादित बयान, 'पद्मश्री' पुरस्कार वापिस करने की शर्त के साथ मांगा इस सवाल का जवाब

इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये किए विवादित सवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री अपने 'आजादी' वाले बयान के कारण काफी ट्रोल्स का शिकार हो रही है। हालांकि इन सबके बीच भी कंगना ने एक और विवादित बयान दिया है। जिसमें कंगना ने कहा की यदि कोई उसे आजादी के लिए 1947 में हुई किसी भी लड़ाई के बारे में बता देगा और उसे गलत साबित कर देगा तो वह अपना पद्मश्री वापिस देने के लिए तैयार है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने एक किताब के कुछ अंश को शेयर करते हुये लिखा की भारत को आजादी सुभाषचंद्र बोज, वीर सावरकर और रानी लक्ष्मीबाई के कारण मिली थी।  
कंगना ने कहा की उसे 1857 के युद्ध के बारे में जानकारी है। पर क्या उसे कोई आजादी के लिए हुई 1947 की लड़ाई के बारे में बता सकता है। यदि कोई उसे बता सकता है तो वह पद्मश्री वापिस कर देगा और माफी भी मांग लेगी। कंगना ने कहा की वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार है। रही बात 2014 के आजादी की तो उन्होंने खास तौर पर कहा था की हमारे पास भौतिक स्वतंत्रता हो सकती है, पर भारत की चेतना और अंतरात्मा साल 2014 में आजाद हुआ था। सालों में पहली बार हमें अंग्रेजी ना बोलने पर या भारत में बनी चीजों का इस्तेमाल करने पर कोई हमें शर्मिंदा नहीं कर सकते।
बता दे की कंगना के 'आजादी' वाले बयान के बाद हर कोई कंगना के इस बयान की निंदा कर रहा है। आम आदमी पार्टी द्वारा मुंबई पुलिस को एक आवेदन देकर कंगना को देशद्रोही करार कर भड़काऊ बयान देने के लिए उन पर केस दर्ज करने की मांग की है। यही नहीं भाजपा के सांसद वरुण गांधी सहित कई नेताओं ने भी उनके इस बयान की निंदा की है।