जयमाल के बाद दुल्हन ने किया शादी करने से इनकार, बताया दूल्हा नहीं है सुंदर

दुल्हन के पिता कपड़ो और गहनों को लेकर अड़े हुए, पुलिस ने समझाने का किया प्रयास पर मामला नहीं बना

क्या हो अगर कोई शादी बीच रस्म में रुक जाए? सुनकर ही अजीब लगता है जब दो परिवार और दो इंसानों का भविष्य किसी भी कारण से अधर में अटक जाये। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के कानपूर के थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया में जहाँ एक दुल्हन ने बीच शादी में शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन ने शादी न करने का जो कारण बताया वो बेहद अजीबोगरीब थी। दुल्हन ने दूल्हे की सुन्दरता को निशाना बनाते हुए दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया। इस हाई बोल्तागे ड्रामा के बाद जब दूल्हे के पिता पुलिस के पास पहुँच गये तो शिकायत के आधार पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौते का प्रयास करने लगी पर इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
आपको बता दें कि मंगलवार शाम को थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बरात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से आई थी। वरमाला के रस्म तक सब कुछ सामान्य था और वहां वहीं सब हो रहा था जो बाकि शादियों में होता है। पर जयमाल के रस्म के बाद युवती घर चली गई और दूल्हा के सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद तो समझो बवाल! क्या बाराती या घराती, सब में अफरा-तफरी मच गई।
जब दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात करने गये तो वो कपड़े और जेवर का बहाना बना कर मुंह मोड़ते दिखाई दिए। इसके बाद दूल्हे के परिजन व कुछ रिश्तेदारों को छोड़कर अधिकांश बराती रात में ही वापस हो गए। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। फिर सुबह दूल्हे के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया और जब बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा है। लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो शादी को रद्द कर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।