इजराइल में भारतीय मूल के एक युवक की हुई हत्या, एक साल पहले ही परिवार हुआ था वहां स्थाई, जानिए क्या है पूरा मामला

यहूदी समुदाय बनी मेनाशे का योएल लेहिंगहेल एक जन्मदिन पार्टी में गया था, जन्मदिन की पार्टी में हुई लड़ाई के बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई

पिछले दिनों विदेशों में रहने वाले भारतियों पर अत्याचार के कई मामले सामने आये है। अब ऐसा ही एक मामला इजराइल से सामने आया है जहाँ एक साल से भी कम समय पहले भारत से इजरायल में आकर बसे एक किशोर की हत्या कर दी गयी। दरअसल उत्तरी इजरायली शहर किर्यत शमोना में एक जन्मदिन की पार्टी में हुई लड़ाई के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी भारत में रहने वाले यहूदी समुदाय बनी मेनाशे से ताल्लुक रखने वाले 18 वर्षीय योएल लेहिंगहेल एक साल से भी कम समय पहले भारत से इस्राइल आए थे। इस्राइल के उत्तरी शहर किर्यत शमोना में एक जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद के बाद किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। माना जाता है कि बनी मेनाशे 2,700 साल से अधिक पहले इजरायल की भूमि से निर्वासित 10 खोई हुई जनजातियों में से एक है। 2005 में उन्हें इजरायल का वंशज घोषित कर दिया गया, जिससे इजरायल में उनके आप्रवासन का रास्ता साफ हुआ। पिछले कुछ साल में बनी मेनाशे समुदाय के 3,000 सदस्य इजरायल में आकर बस गए हैं।
 

जन्मदिन की पार्टी में 20 से अधिक किशोरों के साथ हुआ विवाद 

 
बताया जा रहा है कि वहां करीब 20 किशोरों के बीच झगड़ा हो गया और योएल लेहिंघेल को किसी ने चाकू मार दिया। इज़राइल में भारतीय यहूदी प्रवासियों के समुदाय के साथ काम करने वाले मीर पाल्टियल ने समाचार पोर्टल येनेट को बताया कि जन्मदिन की पार्टी में 20 से अधिक किशोरों के साथ विवाद हुआ था। लहंगाहेल को भी पार्टी में शामिल किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक भारत के एक दोस्त और साथी अप्रवासी से मिलने के लिए नोफ हागलिल के अपने घर से योएल लेहिंगहेल उत्तरी इजरायली शहर किर्यत शमोना गए थे।
 

इस तरह मिली हमले की जानकारी

 
इजरायल में भारतीय यहूदी प्रवासियों के समुदाय के साथ काम करने वाले मीर पाल्टियल ने मीडिया को बताया कि लेहिंगहेल को सुबह घर पहुंचना था। लेकिन सुबह 7 बजे, एक दोस्त ने उनके परिवार को फोन किया और उन्हें बताया कि कल रात एक लड़ाई हुई थी और योएल लेहिंगहेल घायल हो गया था और अस्पताल में था। इससे पहले कि उनके परिवार शब्बत पर अस्पताल पहुंच पाते, उन्हें सूचित किया गया कि उनकी मृत्यु हो गई है।"
 

एक किशोर गिरफ्तार 

 
गौरतलब है कि पुलिस ने कथित तौर पर घटना में शामिल होने के संदेह में पास के शहर चैटजोर हाग्लिट से एक 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया। जबकि मीडिया खबरों के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस ने कहा कि उन्होंने 13 से 15 साल के बीच के 7 दूसरे किशोरों को हिरासत में लिया है। नोफ हागलिल के मेयर रोनेन प्लॉट ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें "अपने शहर का नुकसान" कहा, लेहिंघेल को "खुश" लड़के के रूप में वर्णित किया। जिन्होंने इजरायली सेना की एक लड़ाकू इकाई में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।