चीन के चमगादड़ में दिखाई दिया कोरोना का नया वेरिएंट

चीन के चमगादड़ में दिखाई दिया कोरोना का नया वेरिएंट

दक्षिण-पश्चिम चीन के जंगल के चमगादड़ों में से मिले जेनेटिक दृष्टि से कोरोना वायरस से मिलते झूलते जीनोम

विश्व भर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा कर रखी है। हालांकि अभी तक वायरस कहाँ से आया इसका कोई कारण सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस के उद्भव के बारे में भी नए सिरे से जांच करने की मांग की जा रही है। हालांकि इसी बीच एक नई बात सामने आई है, जो की काफी हैरान कर देने वाली और गंभीर है। चीन के कुछ वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक जांच में कुछ चमगादड़ों में से वायरस के नए सैंपल मिल रहे है। इन सभी सैंपल में एक वायरस ऐसा भी मिला है, जो जेनेटिक दृष्टि से कोरोना वायरस के काफी नजदीक है। 
संशोधकों ने बताया कि दक्षिणी-पश्चिमी चीन में जांच करते वक्त उन्होंने कुछ चमगादड़ों में कितने प्रकार के कोरोना वायरस होते है और वह किस तरह लोगों में फ़ेल सकते है, इस बार में जानकारी हासिल कर रहे थे। उन्होंने चमगादड़ों की विभिन्न प्रजातियों में से कोरोना वायरस के 24 नए जीनोम हासिल किए थे, जिसमें से 4 जीनोम सार्स कोव-2 से काफी मिलते झूलते है। 
इन सैंपल को मई 2019 और नवंबर 2020 के दौरान कुछ जंगलों में से लिए गए थे। उन्होंने चमगादड़ों के मुंह में से सैंपल लेने के अलावा उनके मल-मूत्र का भी सैंपल लिया था। चीनी संशोधकों ने बताया कि फिलहाल जो कोरोना वायरस उरे विश्व में फैला हुआ है, उसी के जैसा जीनोम वाले वायरस के सैंपल मिल आए है। हालांकि अभी भी कोई ठोस जानकारी नहीं है। संशोधकों ने बताया की चमगादड़ों में से मिले वायरस के कुछ जीनोम सार्स कोव-2 वायरस के जीनोम के काफी मिलते जुलते है। जो की चमगादड़ों की बस्ती से कुछ इलाकों में फैले रहते है और इसके कई वेरियंट भी हो सकते है।