विमान में सफर करता हुआ मिला एक चमगादड़, करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग, जानिए क्या हैं पूरा माजरा

विमान में सफर करता हुआ मिला एक चमगादड़, करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग, जानिए क्या हैं पूरा माजरा

शुक्रवार सुबह दिल्ली से नेवार्क जा रही फ्लाइट के बिजनेस क्लास में दिखाई दिया एक उड़ता हुआ चमगादड़

आपने किसी फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग के बारे में जरुर सुना होगा। किसी आपातकालीन स्थिति या मेडिकल इमरजेंसी के कारण ऐसा करना पड़ता हैं पर क्या आपने सुना हैं कि किसी चमगादड़ के कारण किसी फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी हो? जी हाँ! ऐसा हुआ है और ये हुआ हैं एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-104 फ्लाइट में! दरअसल शुक्रवार सुबह दिल्ली से नेवार्क जा रही इस फ्लाइट के उड़ान भरने के 20 मिनट बाद बिजनेस क्लास में एक चमगादड़ उड़ता हुआ दिखाई देने लगा। इस वजह से फ्लाइट में सवार लोगों में अफरातफरी का माहौल देखा गया ऑस इससे फ्लाइट में बैठे लोगों की जिंदगी संकट में आ हो गई. हालत इतने बिगड़ गये कि फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा और दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने पर वन्यजीव विशेषजज्ञों को चमगादड़ मृत अवस्था में मिला।
आपको बता दें कि एयर इंडिया के बोइंग 777-ईआर विमान का उपयोग दिल्ली और नवार्क के बीच उड़ान सेवा के लिए किया जाता है। इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि विमान में धुआं करने के बाद मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी  बताया कि एयर इंडिया के B777-300ER एयरक्राफ्ट VT-ALM का संचालन दिल्ली से न्यूवार्क के बीच होता है। केबिन में चमगादड़ दिखने की वजह से विमान को वापस उतारा गया।
हालांकि दिल्ली से न्यू जर्सी के लिए एयर इंडिया की उड़ान में सवार यात्रियों की संख्या ज्ञात नहीं है, लेकिन सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बी-777 ईआर विमान 344 यात्रियों को ले जा सकता है। इस घटना ने यात्रियों सहित चालक दल के जीवन को खतरे में डाल दिया था।
Tags: Air India