बेटी की शादी में देने के लिए रखे 20 सूअर हुये चोरी, पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ केस

बेटी की शादी में देने के लिए रखे 20 सूअर हुये चोरी, पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ केस

पड़ोसी के जमाई पर लगाया चोरी का आरोप, चोरी हुये सूअरों में से चार मिले

आए दिन आप सभी चोरी की घटनाओं के बारे में सुनते ही रहते है। आज के तकनीकी युग में तो साइबर क्राइम भी मानो आम बात हो गई है। ऐसे में यदि आपको कोई सूअर चोरी होने की बात कहे तो? आप कहोगे की सूअर भी भला कोई चुराएगा, पर यह घटना पूरी तरह से सच है। एक व्यक्ति जिसने अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज में रखने के लिए 20 सूअर रखे थे, वह चोरी हो गए। जिसके चलते पुलिस में केस भी दर्ज करवाया गया है। 
यह अनोखी घटना हुई है झारखंड के पलामू में, जहां मेदिनीपुर शहर पुलिस स्टेशन के पीछे एक व्यक्ति के 20 डुक्कर चोरी होने की घटना सामने आई है। कहा जा रहा है की यह सभी 20 सूअर व्यक्ति ने अपनी बेटी के लिए सँभाल के रखे थे। मुक्तभागी लक्ष्मी डोम नाम के इस व्यक्ति ने अपने सूअरों की चोरी हो जाने के बाद केस दर्ज करवाए है। चोरी किए सूअरों में से चार सूअर बिहार के गया जिले के शेरधारी में से मिल आए है, जिसके चलते अब पुलिस सूअरों को खोजने के लिए शेरधारी जाएगे। 
लक्ष्मी डोम ने अपने सूअरों के चोरी का आरोप अपने पड़ोसी के जमाई पर लगाया है। लक्ष्मी डोम ने बताया की 24 मार्च की रात को उनके आँगन में स्थित बाड़े को तोड़कर सूअरों की चोरी की गई है। यह सभी सूअर उन्होंने अपनी बेटी की शादी में ढहेज देने के लिए रखे थे। इस व्यक्ति पर लक्ष्मी ने आरोप लगाया है वह राजा नाम का व्यक्ति भी बिहार के शेरधारी का ही रहने वाला है। पुलिस का कहना है की चोरी छोटी हो या बड़ी वह सभी तरह के गुनाहों को जड़ से खतम करना चाहते है। इसलिए वह इस घटना की जांच के लिए बिहार के शेरधारी भी जाएगे। 
Tags: Jharkhand