किसान आंदोलन में आकर्षण बनीं ये दो वृद्ध महिलाएं
नए कृषि कायदों के विरोध में पिछले कई दिनों से किसानों ने सरकार के सामने आंदोलन किया है। इस आंदोलन में पंजाब से आई दो वृद्ध महिलाएं सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अपनी आयु के अंतिम पड़ाव में होने के बावजूद दोनों महिलाओं का जोश किसी नौजवान से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर छाई है दोनों दादी मा पहली वृद्ध महिला का नाम है मोहिंदर कौर, जो की फतेहगढ़ के जांदिया गांव से है। मोहिंदर के पास 12 एकड़ जमीन है। कमर से झुकी होने के बावजूद मोहिंदर अपने हाथ में किसान यूनियन का झंडा लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि वह पहले से ही किसान आंदोलन का हिस्सा रही है। जब वह संगत गांव के पास एक पेट्रोल पंप के पास आंदोलन कर रही थी, उनका तब का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी साल के फरवरी महीने में अभिनेत्री कंगना रनौत ने मोहिंदर को शाहिनबाग में हुए प्रदर्शनों में शामिल महिला समजकर उनके खिलाफ कॉमेंट किया था। उस दौरान मोहिंदर ने उनको जबरदस्त जवाब देकर उनकी बोलती […]

नए कृषि कायदों के विरोध में पिछले कई दिनों से किसानों ने सरकार के सामने आंदोलन किया है। इस आंदोलन में पंजाब से आई दो वृद्ध महिलाएं सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अपनी आयु के अंतिम पड़ाव में होने के बावजूद दोनों महिलाओं का जोश किसी नौजवान से कम नहीं है।
सोशल मीडिया पर छाई है दोनों दादी मा
पहली वृद्ध महिला का नाम है मोहिंदर कौर, जो की फतेहगढ़ के जांदिया गांव से है। मोहिंदर के पास 12 एकड़ जमीन है। कमर से झुकी होने के बावजूद मोहिंदर अपने हाथ में किसान यूनियन का झंडा लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि वह पहले से ही किसान आंदोलन का हिस्सा रही है। जब वह संगत गांव के पास एक पेट्रोल पंप के पास आंदोलन कर रही थी, उनका तब का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इसी साल के फरवरी महीने में अभिनेत्री कंगना रनौत ने मोहिंदर को शाहिनबाग में हुए प्रदर्शनों में शामिल महिला समजकर उनके खिलाफ कॉमेंट किया था। उस दौरान मोहिंदर ने उनको जबरदस्त जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी थी।
किसान आंदोलन की दूसरी महिला जो की काफी सुर्खियों में है वह है 80 वर्षीय जंगीर कौर। जंगीर के पास पंजाब में एक एकड़ जमीन है। वह कहती है कि वह भी मिट्टी के संतानों के साथ आंदोलन में करती रहेगी। सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए। सरकार को हमारी जमीन बचाने के लिए कदम लेने चाहिए।
कंगना ने कहा था पैसों के लिए करते है प्रदर्शन
बता दे की कंगना रनौत ने मोहिंदर को शहीनबाग आंदोलन से जुड़ी 82 वर्षीय बिल्किस बानू समझ लिया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि यह वही औरत है जिसे टाइम मैगज़ीन ने विश्व की 100 पावरफुल महिलाओं में स्थान दिया है। यह महिला रोज के 100 रुपए में इस तरह के प्रदर्शन करने को तैयार रहती हूं। जिसके जवाब में मोहिंदर ने कहा था कि उनके परिवार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्हें पैसे कमाने के लिए किसी तरह के प्रदर्शन करने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि वह कई लोगों को दान कर सकती है।