ससुराल सिमर का फेम एक्टर आशीष रॉय का निधन
कई सालों से किडनी की समस्या से परेशान थे वर्ष 2020 दौरान कई नामी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा। कोरोना के साथ लोगों को अपने मन पसंदीदा कलाकारों को अलविदा कहना पड़ रहा हैं। कुछ समय पूर्व लीना आचार्य की कीडनी फेल होने से मौत हुई थी और अब फिर से एक्टर आशिष रॉय का निधन हो गया। आशिष रॉय की भी किडनी फेल होने से निधन हुआ। वह 55 साल के थे। आशिष रॉय कई सालों से किडनी की समस्या से परेशान थे। टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष रॉय ने मंगलवार को अपने घïर अंतिम सांस ली। सिंटा के सीनियर ज्वॉइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए कहा, आशीष रॉय का उनके घर पर निधन हो गया। निर्देशक अरविंद बब्बल ने मुझे फोन पर इसकी जानकारी दी थी। कई फिल्मों और टीवी शो में भूमिका निभाने वाले आशीष रॉय की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। उनके पास इलाज के लिए भी रुपए नहीं थे। आशीष रॉय ने इसी साल मई महीने में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इंडस्ट्री और अन्य से […]

कई सालों से किडनी की समस्या से परेशान थे
वर्ष 2020 दौरान कई नामी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा। कोरोना के साथ लोगों को अपने मन पसंदीदा कलाकारों को अलविदा कहना पड़ रहा हैं। कुछ समय पूर्व लीना आचार्य की कीडनी फेल होने से मौत हुई थी और अब फिर से एक्टर आशिष रॉय का निधन हो गया। आशिष रॉय की भी किडनी फेल होने से निधन हुआ। वह 55 साल के थे। आशिष रॉय कई सालों से किडनी की समस्या से परेशान थे। टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष रॉय ने मंगलवार को अपने घïर अंतिम सांस ली। सिंटा के सीनियर ज्वॉइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए कहा, आशीष रॉय का उनके घर पर निधन हो गया। निर्देशक अरविंद बब्बल ने मुझे फोन पर इसकी जानकारी दी थी।

कई फिल्मों और टीवी शो में भूमिका निभाने वाले आशीष रॉय की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। उनके पास इलाज के लिए भी रुपए नहीं थे। आशीष रॉय ने इसी साल मई महीने में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इंडस्ट्री और अन्य से आर्थिक मदद मांगी थी। किडनी की समस्या के चलते उनका डायलिसिस चल रहा था। उन्हें रुपए की सख्त जरूरत थी। जनवरी 2020 में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत दिनों दिन बिगड़ती जा रही थी जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान से मौत की गुहार लगाई थी।
साल 2019 में आशीष को लकवा मार गया था। इसके कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक इटरव्यू में आशिष ने कहा कि लकवा मारने के बाद वे अच्छे हो गए थे, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। काम नहीं मिलने की वजह से उनकी बचत रकम परिवार का गुजारा चलाने में खर्च हो गई। आर्थिक हालत दयनीय होने पर वे कोलकाता में रहने वाली बहन के घर शिफ्ट हो गए। उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी और उनके शरीर में 9 लीटर पानी भर गया, जिससे उन्हें डायालिसिस करने की नौबत पड़ी।
ससुराल सिमर का, बनेगी अपनी बात, ब्योमकेश बख्शी, बा बहू और बेबी, मेरे अंगने में और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सहित दर्जनों सीरियल में काम किए। इसके अलावा आशीष रॉय एक डबिंग आर्टिस्ट भी थे। उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है जिनमें सुपरमैन रिटर्न्स, द डार्क नाइट, गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी और द लीजेंड ऑफ टार्जन और जोकर फिल्मों में अलग-अलग रोल के लिए डबिंग किया हैं।