राजस्थान सियासी ड्रामा : कौन मारेगा बाजी; अशोक गहलोत या सचिन पायलट?
ये सियासी गणित समझ लीजिये राजस्थान में अजीब राजनीतिक ड्रामा खेला जा रहा है। सत्तासीन पार्टी के दो बड़े नेता राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट आमने-सामने हो गये हैं। सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के मनेसर स्थिति पांच सितारा होटल में कैंप किये हुए हैं। उनका दावा है कि 30 विधायक उनके साथ हैं। दूसरी ओर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर पर सोमवार को विधायकों की हुई बैठक में दावा किया गया है कि 109 विधायकों का समर्थन अब भी गहलोत सरकार को बना हुआ है। ऐसे सरकार के पास आवश्यक बहुमत कायम है। बता दें कि राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं और उसमें बहुमत के लिये 101 सीटों की आवश्यकता है। कांग्रेस के पास वर्तमान राजनीति ड्रामे से पूर्व सहयोगी दलों और निर्दलीयों को मिलाकर 122 विधायकों का समर्थन था, जिसमें 107 विधायक कांग्रेस के अपने थे। उधर भाजपा के पास खुद के 72 और आएसपी के तीन मिलाकर 75 विधायकों का समर्थन था। तीन निर्दलीय विधायक अलग से हैं। सरकार गिराने के लिये बागी […]

ये सियासी गणित समझ लीजिये
राजस्थान में अजीब राजनीतिक ड्रामा खेला जा रहा है। सत्तासीन पार्टी के दो बड़े नेता राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट आमने-सामने हो गये हैं।
सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के मनेसर स्थिति पांच सितारा होटल में कैंप किये हुए हैं। उनका दावा है कि 30 विधायक उनके साथ हैं।
दूसरी ओर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर पर सोमवार को विधायकों की हुई बैठक में दावा किया गया है कि 109 विधायकों का समर्थन अब भी गहलोत सरकार को बना हुआ है। ऐसे सरकार के पास आवश्यक बहुमत कायम है।
बता दें कि राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं और उसमें बहुमत के लिये 101 सीटों की आवश्यकता है। कांग्रेस के पास वर्तमान राजनीति ड्रामे से पूर्व सहयोगी दलों और निर्दलीयों को मिलाकर 122 विधायकों का समर्थन था, जिसमें 107 विधायक कांग्रेस के अपने थे। उधर भाजपा के पास खुद के 72 और आएसपी के तीन मिलाकर 75 विधायकों का समर्थन था। तीन निर्दलीय विधायक अलग से हैं। सरकार गिराने के लिये बागी खेमे को कम से कम 26 विधायकों का समर्थन चाहिसे तभी वह भाजपा से मदद लेकर अपना ऑपरेशन पूरा कर सकते हैं।