जानें कब से खुलेंगे ताजमहल, लाल किला?
राज्य सरकारें चाहें तो अपने यहां स्थित स्मारक 6 जुलाई से खोल सकती हैं नई दिल्ली (ईएमएस)। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते देश में बंद किए गए ताजमहल और लालकिला समेत सभी स्मारकों को फिर से खोलने का फैसला किया गया है। केंद्र सरकार ने बताया है कि छह जुलाई से स्मारकों को खोला जा सकता है। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा तय किया गया है कि सभी स्मारकों को 6 जुलाई से पूरी सावधानी के साथ खोला जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी निर्णय संबंधित राज्य सरकारें करेंगी। निर्णय करते वक्त सुरक्षा मसलों का भी ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित राज्य सरकार को लगता है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्मारक को खोलना उचित नहीं है, तो वह अपना स्वतंत्र निर्णय ले सकती है। बता दें कि 17 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्ष्ण यानि एएसआई ने 3400 से अधिक स्मारक जो देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं, उन्हें बंद करने का निर्णय लिया था। लेकिन बाद में एएसआई के तहत आने वाले 820 धार्मिक स्थानों को […]

राज्य सरकारें चाहें तो अपने यहां स्थित स्मारक 6 जुलाई से खोल सकती हैं
नई दिल्ली (ईएमएस)। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते देश में बंद किए गए ताजमहल और लालकिला समेत सभी स्मारकों को फिर से खोलने का फैसला किया गया है।
केंद्र सरकार ने बताया है कि छह जुलाई से स्मारकों को खोला जा सकता है। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा तय किया गया है कि सभी स्मारकों को 6 जुलाई से पूरी सावधानी के साथ खोला जा सकता है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी निर्णय संबंधित राज्य सरकारें करेंगी। निर्णय करते वक्त सुरक्षा मसलों का भी ध्यान रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि यदि संबंधित राज्य सरकार को लगता है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्मारक को खोलना उचित नहीं है, तो वह अपना स्वतंत्र निर्णय ले सकती है।
बता दें कि 17 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्ष्ण यानि एएसआई ने 3400 से अधिक स्मारक जो देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं, उन्हें बंद करने का निर्णय लिया था। लेकिन बाद में एएसआई के तहत आने वाले 820 धार्मिक स्थानों को खोल दिया था। अब 6 जुलाई से अन्य स्मारक भी खोले जा सकते हैं।