जम्मू में भाजपा नेता वसीम बारी की हत्या
नई दिल्ली (ईएमएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने बुधवार देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आतंकियों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या कर दी। बारी के अलावा उनके पिता और भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने फोन कर बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिवार के प्रति सांत्वना भी व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। इससे पहले, जितेंद्र सिंह ने खुद भी ट्वीट कर भाजपा नेता की हत्या पर दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आसानी से निशाना बनाए जाने वाले लोगों की तलाश कर रहे असंतुष्ट आतंकवादियों द्वारा इस क्रूर हमले से बुरी तरह हिल गया हूं। बांदीपोरा जिले के भाजपा अध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई अब जिंदा नहीं है। cवहीं, भाजपा […]
नई दिल्ली (ईएमएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने बुधवार देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आतंकियों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या कर दी। बारी के अलावा उनके पिता और भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने फोन कर बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिवार के प्रति सांत्वना भी व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। इससे पहले, जितेंद्र सिंह ने खुद भी ट्वीट कर भाजपा नेता की हत्या पर दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आसानी से निशाना बनाए जाने वाले लोगों की तलाश कर रहे असंतुष्ट आतंकवादियों द्वारा इस क्रूर हमले से बुरी तरह हिल गया हूं। बांदीपोरा जिले के भाजपा अध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई अब जिंदा नहीं है। cवहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वसीम की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हुए कायरतापूर्ण हमले में शेख वसीम बारी, उनके पिता और भाई को खो दिया। पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।