बिहार : राजद के बाहुबली नेता को गोलियोंं से छलनी किया
पटना। भागलपुर के नवगछिया के राजद कार्यकर्ता वार्ड पार्षद विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। एक सप्ताह में बिहार में यह दूसरे राजनीतिक नेता की हत्या है। पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 7 बजे विनोद यादव की नया टोला इलाके के पास गोली मारकर हत्या की गई। हमलावर तीन बाइक पर सवार थे और ये सभी बंदूक के साथ आए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने विनोद यादव पर गोलियों की बौछार कर दी फिर उसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। नवगछिया के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, यह हत्या निजी दुश्मनी के कारण हुई है लेकिन हम पहले हत्यारों की पहचान करेंगे। हम कानून व्यवस्था की स्थिति की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है विनोद यादव मूल रूप से पहले शिक्षक थे, लेकिन वह दबंगता और राजनीतिक संपर्क में आने से नवगछिया में बाहुबली के रुप में जाने जाने लगे। यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। चुनाव के समय उसे थाना बदर भी किया गया था। नवगछिया के सारे ठेके, […]
पटना। भागलपुर के नवगछिया के राजद कार्यकर्ता वार्ड पार्षद विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। एक सप्ताह में बिहार में यह दूसरे राजनीतिक नेता की हत्या है।
पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 7 बजे विनोद यादव की नया टोला इलाके के पास गोली मारकर हत्या की गई। हमलावर तीन बाइक पर सवार थे और ये सभी बंदूक के साथ आए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने विनोद यादव पर गोलियों की बौछार कर दी फिर उसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। नवगछिया के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, यह हत्या निजी दुश्मनी के कारण हुई है लेकिन हम पहले हत्यारों की पहचान करेंगे। हम कानून व्यवस्था की स्थिति की जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है विनोद यादव मूल रूप से पहले शिक्षक थे, लेकिन वह दबंगता और राजनीतिक संपर्क में आने से नवगछिया में बाहुबली के रुप में जाने जाने लगे। यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। चुनाव के समय उसे थाना बदर भी किया गया था। नवगछिया के सारे ठेके, बाजार की वसूली यादव ही तय करता था।