आप भी इससे बचें, नहीं तो आपकी भी हो सकती है गिरफ्तारी!
देर रात घोड़े पर स्टंट करना और धूम स्टाइल से बाइक दौड़ाना महंगा पड़ा राजकोट शहर पुलिस रविवार रात 11 बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक गश्त पर थी। इसमें राजकोट शहर के अलग-अलग इलाके में स्थित पुलिस थाने के इन्चार्ज, क्राइम ब्रांच, एसओजी समेत ब्रांच के अधिकारी शामिल थे। शहर के भक्तिनगर पुलिस थाने के इलाके में घोड़े पर स्टंट कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। भक्तिनगर पुलिस थाने के पीआई जे.डी. झाला ने बताया कि राजकोट शहर मे अवैध प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम ने इकबाल लोदी पठान नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है,जो लगाम बिना बिन्दास्त घोड़ा दौड़ा रहा था। इसके कारण अन्य व्यक्तियों की जान को खतरा था। इसलिए इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। रात्रि गश्त दौरान मैं और टीम पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल के आदेश से ड्यूटी पर थे। भक्तिनगर पुलिस ने युवक की पूछताछ शुरु की है। धूम स्टाइल से बाइक चलाने वाले पांच युवक गिरफ्तार दूसरी ओर देर रात शहर में रात्रि दौरान सडक़े सूनसान होने पर युवïक धूम स्टाइल से बाइक चलाते हैं। […]

देर रात घोड़े पर स्टंट करना और धूम स्टाइल से बाइक दौड़ाना महंगा पड़ा
राजकोट शहर पुलिस रविवार रात 11 बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक गश्त पर थी। इसमें राजकोट शहर के अलग-अलग इलाके में स्थित पुलिस थाने के इन्चार्ज, क्राइम ब्रांच, एसओजी समेत ब्रांच के अधिकारी शामिल थे। शहर के भक्तिनगर पुलिस थाने के इलाके में घोड़े पर स्टंट कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
भक्तिनगर पुलिस थाने के पीआई जे.डी. झाला ने बताया कि राजकोट शहर मे अवैध प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम ने इकबाल लोदी पठान नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है,जो लगाम बिना बिन्दास्त घोड़ा दौड़ा रहा था। इसके कारण अन्य व्यक्तियों की जान को खतरा था। इसलिए इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। रात्रि गश्त दौरान मैं और टीम पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल के आदेश से ड्यूटी पर थे। भक्तिनगर पुलिस ने युवक की पूछताछ शुरु की है।
धूम स्टाइल से बाइक चलाने वाले पांच युवक गिरफ्तार
दूसरी ओर देर रात शहर में रात्रि दौरान सडक़े सूनसान होने पर युवïक धूम स्टाइल से बाइक चलाते हैं। रात्रि गश्त दौरान धूम स्टाइल से बाइक चलाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु की है। युवक शहर के मुख्य रास्ते से होकर हाइवे की ओर जा रहे थे।
मुर्गों को आपस में लड़ा कर जुआ खेल रहे 11 शख्स सलाखों के पीछे
इससे पूर्व भी राजकोट शहर में से प्राणी- पशुओं का गलत उपयोग करने वाले शख्सों का पकड़ा जा चुका हैं। कुछ लों मुर्गों को आपस में लड़ा कर जुआ खिलवाते हैं। मोरबी रोड निकट पुराने लालपरी नदी किïनारे पर दो मुर्गों को लड़ा कर जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर क्राइम ब्रांच टीम ने छापेमारी करने पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने 11 शख्स को गिरफ्तार करके 9 कार, 16 दुपहिया, नकदी और मोबाइल समेत 14.46 लाख का मुद्दामाल जब्त किया। वहीं मुर्गों को पांजरापोल भेज दिया है। छापेमारी दौरान 20 शख्स फरार हो गए। आसपास के सिटी में से भी लोग यहां जुआ खेलने आते थे।