ये हैं गुजरात के टॉप 5 दानवीर उद्योगपति
हारून इंडिया और ओल्डगिव द्वारा भारतीय दानवीरों की सूची जाहिर की गई। इस सूची में गुजरात के 5 दानवीरों का नाम भी शामिल है। भारत में सबसे बड़े दानवीर के रूप में अज़ीज़ प्रेमजी का नाम सामने आया जबकि गुजरात के लिए सबसे बड़े दानवीर के रूप में गौतम अडानी का नाम सामने आया। गौतम अडाणी ने 2019-20 के दौरान 88 करोड़ दान किए। 81 करोड़ का दान करके टोरेंट हेल्थकेयर के सुधीर मेहता का नाम गुजरात के दानवीरों की सूची में दूसरे क्रम पर है। सुधीर देश के दानवीरों में दसवें क्रम पर हैं। गुजरात के लिए तीसरे क्रम पर क्रेडिला के पंकज पटेल है जिन्होंने कुल 16 करोड़ डोनेट किए। पंकज भारत भर में सभी दानवीरों में 45वें स्थान पर है। निरमा के करसनभाई 8 करोड़ की राशि दान करने के साथ गुजरात के लिए चौथे सबसे दानवीर व्यक्ति बने जबकि देशभर में उनका क्रम 89 रहा है। गुजरात के लिए पांचवें स्थान पर भद्रेश शाह का नाम दिखाई देता है। देश भर में 105वें सबसे अधिक दान देने वाले भद्रेश ने कुल 6 करोड़ का दान किया […]

हारून इंडिया और ओल्डगिव द्वारा भारतीय दानवीरों की सूची जाहिर की गई। इस सूची में गुजरात के 5 दानवीरों का नाम भी शामिल है। भारत में सबसे बड़े दानवीर के रूप में अज़ीज़ प्रेमजी का नाम सामने आया जबकि गुजरात के लिए सबसे बड़े दानवीर के रूप में गौतम अडानी का नाम सामने आया। गौतम अडाणी ने 2019-20 के दौरान 88 करोड़ दान किए।
81 करोड़ का दान करके टोरेंट हेल्थकेयर के सुधीर मेहता का नाम गुजरात के दानवीरों की सूची में दूसरे क्रम पर है। सुधीर देश के दानवीरों में दसवें क्रम पर हैं।
गुजरात के लिए तीसरे क्रम पर क्रेडिला के पंकज पटेल है जिन्होंने कुल 16 करोड़ डोनेट किए। पंकज भारत भर में सभी दानवीरों में 45वें स्थान पर है।
निरमा के करसनभाई 8 करोड़ की राशि दान करने के साथ गुजरात के लिए चौथे सबसे दानवीर व्यक्ति बने जबकि देशभर में उनका क्रम 89 रहा है। गुजरात के लिए पांचवें स्थान पर भद्रेश शाह का नाम दिखाई देता है। देश भर में 105वें सबसे अधिक दान देने वाले भद्रेश ने कुल 6 करोड़ का दान किया है। इस तरह गुजरात के पांचों दानवीरों ने मिलकर कुल 199 करोड़ रुपये दान किये है।