आज से अहमदाबाद में कोरोना वैक्सीन का होगा ट्रायल
वॉलन्टियर्स के तौरपर 16 से 60 वर्ष के पुरुष या महिला नाम दर्ज कर सकते हैं अहमदाबाद। भारत बायोटेक कंपनी की कोवेक्सिन की आज से ट्रायल शुरु होगी। गुरूवार सुबह साढ़े नौ बजे से अहमदाबाद सोला सिविल अस्पताल में वैक्सीन देने का कार्य शुरू किया जाएगा। ट्रायल के लिए 25 लोगों ने सोला सिविल में पंजीकरण किया हैं। जिन्हें आज से टीका लगाया जाएगा। सिविल में टीका के कुल 500 डोज दिए गए हैं। इसमें से रोजाना 20 स्वस्थ्य लोगों को टीका लगाया जाएगा। यह सिर्फ ट्रायल टीका है। फाइनल एप्रुवल के बाद ही गुजरात में लोगों को वैक्सीन देना शुरू किया जाएगा। अस्पताल में 1 वर्ष तक टीका का ट्रायल चलेगा। इसमें गुजरात में से 1 हजार लोगों पर टीका का ट्रायल किया जाएगा। वॉलिन्टियर्स के तौरपर 16 से 60 वर्ष बीच के पुरूष या महिला पंजीकरण कर सकते हैं। क्लीनिकल ट्रायल में वॉलन्टियर्स की जरुरी सभी जांच और उनकी लिखित मंजूरी के बाद ही टीका का पहला डोज दिया जाएगा। इसके एक माह बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। एक वर्ष तक टीका लगाने वाले मरीज का परीक्षण किया […]

वॉलन्टियर्स के तौरपर 16 से 60 वर्ष के पुरुष या महिला नाम दर्ज कर सकते हैं
अहमदाबाद। भारत बायोटेक कंपनी की कोवेक्सिन की आज से ट्रायल शुरु होगी। गुरूवार सुबह साढ़े नौ बजे से अहमदाबाद सोला सिविल अस्पताल में वैक्सीन देने का कार्य शुरू किया जाएगा। ट्रायल के लिए 25 लोगों ने सोला सिविल में पंजीकरण किया हैं। जिन्हें आज से टीका लगाया जाएगा। सिविल में टीका के कुल 500 डोज दिए गए हैं। इसमें से रोजाना 20 स्वस्थ्य लोगों को टीका लगाया जाएगा। यह सिर्फ ट्रायल टीका है।
फाइनल एप्रुवल के बाद ही गुजरात में लोगों को वैक्सीन देना शुरू किया जाएगा। अस्पताल में 1 वर्ष तक टीका का ट्रायल चलेगा। इसमें गुजरात में से 1 हजार लोगों पर टीका का ट्रायल किया जाएगा। वॉलिन्टियर्स के तौरपर 16 से 60 वर्ष बीच के पुरूष या महिला पंजीकरण कर सकते हैं।
क्लीनिकल ट्रायल में वॉलन्टियर्स की जरुरी सभी जांच और उनकी लिखित मंजूरी के बाद ही टीका का पहला डोज दिया जाएगा। इसके एक माह बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। एक वर्ष तक टीका लगाने वाले मरीज का परीक्षण किया जाएगा। प्रथम चरण में 21 सेन्टर में से 130 स्वस्थ्य वॉलन्टियर्स का क्लीनिकल ट्रायल पूरा किया जाएगा। इस दौरान अन्य वॉलन्टियर्स पर भी क्लीनिकल ट्रायल शुरु रहेगा।