सूरत : 94 दिनों के बाद आवाजाही के लिए खुला वियर कम कोजवे
बरसात और उकाई बांध से पानी छोडऩे के कारण तीन महिनों से ओवरफ्लो हो रहा था शहर के कतारगाम और रांदेर जोन को जोडऩे के लिए तापी नदी पर बनाए गए वियर कम कोजवे गत 8 अगस्त से ओवरफ्लो हो रहा था। लगातार तीन महिनों तक कोजवे आवाजाही के लिए बंद था जिसे बुधवार शाम को खोला गया। महानगरपालिका के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तापी नदी पर बने वियर कम कोजवे को बुधवार शाम को ओपन किया गया। पिछले 94 दिनों से कोजवे यातायात के लिए बंद था। शहर जिले में भारी बरसात और उकाई बांध से तापी नदी में पानी छोड़े जाने के कारण तापी नदी का जलस्तर बढ़ा था। शहर में वियर कम कोजवे का खतरे का स्थल 6 मीटर है। 8 अगस्त 2020 को वियर का जलस्तर 6 मीटर से अधिक हो जाने के कारण वियर यातायात के लिए बंद किया गया था। लगातार तीन महिनों तक वियर बंद रहने के बाद जलस्तर में कमी दर्ज हुयी। पिछले दो दिनों से वियर कम कोजवे पर रेलिंग लगाने के साथ सतह की सफाई की जा रही […]

बरसात और उकाई बांध से पानी छोडऩे के कारण तीन महिनों से ओवरफ्लो हो रहा था
शहर के कतारगाम और रांदेर जोन को जोडऩे के लिए तापी नदी पर बनाए गए वियर कम कोजवे गत 8 अगस्त से ओवरफ्लो हो रहा था। लगातार तीन महिनों तक कोजवे आवाजाही के लिए बंद था जिसे बुधवार शाम को खोला गया।
महानगरपालिका के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तापी नदी पर बने वियर कम कोजवे को बुधवार शाम को ओपन किया गया। पिछले 94 दिनों से कोजवे यातायात के लिए बंद था। शहर जिले में भारी बरसात और उकाई बांध से तापी नदी में पानी छोड़े जाने के कारण तापी नदी का जलस्तर बढ़ा था।
शहर में वियर कम कोजवे का खतरे का स्थल 6 मीटर है। 8 अगस्त 2020 को वियर का जलस्तर 6 मीटर से अधिक हो जाने के कारण वियर यातायात के लिए बंद किया गया था। लगातार तीन महिनों तक वियर बंद रहने के बाद जलस्तर में कमी दर्ज हुयी। पिछले दो दिनों से वियर कम कोजवे पर रेलिंग लगाने के साथ सतह की सफाई की जा रही थी।
पालिका के दमकल विभाग के कर्मचारीओं सतह की धुलाई की गयी। बुधवार शाम को वियर कम कोजवे वाहनों के लिए खोला गया। पिछले साल वियर कम कोजवे लगातार 123 दिनों तक बंद था। इस साल भी भारी बारिश हुयी थी जिससे 94 दिनों तक वियर बंद रखा गया था। अब रांदेर और कतारगाम के निवासियों को तापी नदी क्रोस करना आसान हो जायेगा।