सूरत : गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए दो भाई डूबे

शहर में पिछले तीन चार दिनों से हो रही भारी गर्मी से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सचिन विस्तार के दो भाई गभेणीरोड स्थित तालाब में नहाने गये तभी दोनों की डुबने से मौत हो गयी।
दमकल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सचिन क्षेत्र गभेणी रोड पर रामेश्वर कोलोनी में रहनेवाले दो भाई दोपहर गर्मी से निजात पाने के लिए तालाब में नहाने गए थे। 17 वर्षिय फिरोज अकबर अली अन्सारी और 15 वर्षिय मेराज तालाब में नहाने गए थे।
काफी समय तक दोनो भाईयों के घर नही लौटने पर परिवार के सदस्यों ने खोजबिन शुरु की। तालाब के किनारे दोनों भाईयों के कपड़े और मोबाईल रखा था। जिससे गांव के लोगों ने तालाब में किसी के डूबे होने की जानकारी देने पर सचीन जीआईडीसी पुलिस स्थल पर पहुंची।
दमकल स्टाफ ने तालाब से दोनों भाईयों की लाश को बाहर निकाला। दोनों भाईयों के पिता द्वारा लाश की पहचान करने पर सचीन पुलिस ने पोस्टमोर्टम की कार्यवाही शुरू की।