सूरत: टीआरबी जवान ने बाइक सवार पर उठाई लाठी, तो बदले में मिली धमकी
बाइक चालक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज टीआरबी जवानों की जिम्मेदारी यातायात का सुचारु रुप संचालन करने क होती है, लेकिन कई बार टीआरबी जवान कानून हाथ में लेते हुए नजर आते हैं। वाहन चालकों को रोककर उनके पास से जुर्माना वसूलते हैं। सूरत में टीआरबी जवानों के दादागिरी के किस्से कई बार उजागर हो चुके हैं। कुछ किस्सों में तो टीआरबी जवान निलंबित भी हो चुके है। ऐसे में एक बार फिर से सूरत में टीआरबी जवान की दादागिरी का किस्सा सामने आया है। लेकिन इस बार वाहन चालक नहीं बल्कि टीआरबी जवान मुश्किलों में आ गया। क्योंकि टीआरबी जवान ने एक बदमाश से पंगा ले लिया और उसे लाठी से मारने का प्रयास किया। टीआरबी जवान की इस भूल की वजह से उसे जान से मारने की धमकी मिली। इस कारण टीआरबी जवान ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत के कापोद्रा इलाके में एक टीआरबी जवान की दादागिरी का किस्सा सामने आया है। रात के समय टीआरबी जवान ने बाइक सवार को रोका था। टीआरबी जवान को वाहन रोकने […]

बाइक चालक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
टीआरबी जवानों की जिम्मेदारी यातायात का सुचारु रुप संचालन करने क होती है, लेकिन कई बार टीआरबी जवान कानून हाथ में लेते हुए नजर आते हैं। वाहन चालकों को रोककर उनके पास से जुर्माना वसूलते हैं। सूरत में टीआरबी जवानों के दादागिरी के किस्से कई बार उजागर हो चुके हैं। कुछ किस्सों में तो टीआरबी जवान निलंबित भी हो चुके है। ऐसे में एक बार फिर से सूरत में टीआरबी जवान की दादागिरी का किस्सा सामने आया है। लेकिन इस बार वाहन चालक नहीं बल्कि टीआरबी जवान मुश्किलों में आ गया। क्योंकि टीआरबी जवान ने एक बदमाश से पंगा ले लिया और उसे लाठी से मारने का प्रयास किया। टीआरबी जवान की इस भूल की वजह से उसे जान से मारने की धमकी मिली। इस कारण टीआरबी जवान ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत के कापोद्रा इलाके में एक टीआरबी जवान की दादागिरी का किस्सा सामने आया है। रात के समय टीआरबी जवान ने बाइक सवार को रोका था। टीआरबी जवान को वाहन रोकने का अधिकार नहीं है। इस वजह से बाइक सवार ने टीआरबी जवान को कहा कि आपके पास मुझे रोकने का अधिकार नहीं है। बाइक सवार की बात सूनकर टीआरबी जवान गुस्सा हो गया और बाइक चालक को लाठी से मारने का प्रयास किया। लाठी मारने के कारण बाइक चालक आग बबुला हो गया। बाइक चालक और टीआरबी जवान के बीच फिर से झगड़ा हुआ। टीआरबी जवान को बाइक चालक ने लाठी से पीटा। इस घटना में सहन शक्ति गंवा बैठे बाइक चालक ने चाकू निकाल कर टीआरबी जवान को जान से मारने की धमकी दी।
बाइक चालक ने टीआरबी जवान को चाकू बताकर जान से मारने की धमकी देने से रास्ते पर लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना के कारण ट्रैफिकजाम हो गई। इस घटना को लेकर टीआरबी जवान ने पुलिस थाने में बाइक चालक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी मिली है कि टीआरबी जवान का जिसके साथ झगड़ा हुआ वह बदमाश व्यक्ति है। उल्लेखनीय है कि टीआरबी जवान को वाहन रोकने का अधिकार नहीं है, फिर भी वे वाहन चालकों को रोककर जुर्माना वसूलते है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।