सूरत का देश में कोरोना रिकवरी रेट अव्वल

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 1.38 लाख से अधिक हो गया है। सबसे अधिक पोजिटिव मरीजों की टोप टेन सूची में गुजरात
के अहमदाबाद और सूरत शहर का समावेश हो रहा है। सूरत में हररोज पोजिटिव मरीजों की संख्या मे वृध्दि हो रही है मगर उसी के
साथ रिकवरी रेट भी समग्र देश में अव्वल है।
सबसे अधिक पोजिटिव केस की टोप टेन सूची में सूरत शहर का समावेश हो रहा है। मुंबई में 30542, दिल्ली में 13418, चेन्नै में
10582,अहमदाबाद में 10280, थाने में 6625, पुणे में 5682, इंदौर में 3008,जयपुर में 1826, कोलकत्ता में 1665 के बाद सूरत में
1320 पोजिटिव मरीजों की सूची में दसवे स्थान पर समावेश हो रहा है।
मगर पोजिटिव मरीजों का स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के रिकवरी रेट में सूरत देश के सभी शहरों में अव्वल है। सबसे
अधिक मामले वाले शहर मुंबई में रिकवरी रेट 23.19 प्रतिशत है जबकी सूरत में कोरोना पोजिटिव मरीजों का रिकवरी रेट
69.8प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है।
पालिका आयुक्त बंछा निधि पानी ने शहरवासियों से कोरोना से लडने के लिए शारीरीक और मानसिक बल जरूरी है। स्वस्थ शरीर,
स्वस्थ मन से मरीज कोरोना को हरा सकता है। कोरोना से लडने के लिए स्वास्थ्य बनाए रखने विटामिन सी और डी बहुत जरुरी है।
विटामिन डी तो हमे सुर्यप्रकाश से मिल जाता है मगर विटामिन सी के लिए जरूरी फलों के ज्युस का सेवन करे।