सूरत : टेक्सटाईल मार्केटों में मनमानी कोरोना पेनल्टी रोको, व्यापारियों में रोष
ट्रैफिक जुर्माने पर रोक लगी है वैसे ये भी बंद करने की मांग, जागरूकता पैदा करना हो प्राथमिकता कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सूरत महानगरपालिका सक्रिय हो गई है। सूरत महानगर पालिका ने गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की शुरुआत कर दी हैं। कपड़ा बाजार में सूरत महानगर पालिका ने दिल्ली गेट स्थित कुबेरजी टैक्सटाइल पार्क के 6 से अधिक व्यापारियों को पेनल्टी की थी। एक ही आरोप में प्रशासन की ओर से अलग-अलग दंड दिए जाने के कारण व्यापारियों में नाराजगी है। कुबेरजी टैक्सटाइल पार्क में एक व्यापारी को सोशल डिस्टेंसिंग नहीं पालन करने के बदले में बदले में 10000 रुपए पैनल्टी दी गई थी। जबकि दूसरे व्यापारियों को इसी आरोप में 5000 रुपए का दंड किया गया था। एक ही कारण से अलग-अलग नोटिस देने के कारण और दंड वसूलने के कारण व्यापारियों में नाराजगी है। बुधवार की दोपहर को कपड़ा मार्केट में दो पुलिसकर्मी और अधिकारियों सहित पांच जनों की टीम गई थी। मार्केट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्यवाही की गई थी। बताया जा रहा है कि यहां […]

ट्रैफिक जुर्माने पर रोक लगी है वैसे ये भी बंद करने की मांग, जागरूकता पैदा करना हो प्राथमिकता
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सूरत महानगरपालिका सक्रिय हो गई है। सूरत महानगर पालिका ने गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की शुरुआत कर दी हैं। कपड़ा बाजार में सूरत महानगर पालिका ने दिल्ली गेट स्थित कुबेरजी टैक्सटाइल पार्क के 6 से अधिक व्यापारियों को पेनल्टी की थी। एक ही आरोप में प्रशासन की ओर से अलग-अलग दंड दिए जाने के कारण व्यापारियों में नाराजगी है।
कुबेरजी टैक्सटाइल पार्क में एक व्यापारी को सोशल डिस्टेंसिंग नहीं पालन करने के बदले में बदले में 10000 रुपए पैनल्टी दी गई थी। जबकि दूसरे व्यापारियों को इसी आरोप में 5000 रुपए का दंड किया गया था। एक ही कारण से अलग-अलग नोटिस देने के कारण और दंड वसूलने के कारण व्यापारियों में नाराजगी है।
बुधवार की दोपहर को कपड़ा मार्केट में दो पुलिसकर्मी और अधिकारियों सहित पांच जनों की टीम गई थी। मार्केट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्यवाही की गई थी। बताया जा रहा है कि यहां पर दंड नियम के अनुसार नहीं लेकिन मनपा अधिकारियों की मनमर्जी से दिया जा रहा था। व्यापारियों का कहना है कि रसीद में 5000 रुपए लिखा था लेकिन 10000 रुपए वसूले गए हैं। इसके चलते नाराजगी है।
पालिका की ओर से पाँच हज़ार दंड का प्रावधान
सूरत महानगर पालिका की ओर से अभी तक सभी दुकानदारों को मास्क पहनने और उनकी दुकान में किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने देने के लिए कहा गया है। यदि कोई मास्क बिना आए तो उसे माल नहीं बेचना है। ऐसा भी बताया गया है जो इसका पालन नहीं करेगा, उसे 5000 रुपए दंड दिये जाने का भी कहा गया है। इसके बावजूद कई व्यापारी इस नियम से कतराते नजर आ रहे हैं।