सूरत : पतंग के मांजे से बचने के लिए पुलिस ने टु व्हिलरों में सलिये तथा चालक के गले में सेफ्टी बेल्ट बांधे
उतरायण के दौरान पतंग के माजे से कई वाहनचालक घायल होते है, पुलिस विभाग का प्रशंसनीय कार्य उत्तरायण पर्व से पुर्व ही शहर में पतंग के कातिल मांजे से टु व्हिलर वाहन चालक तथा राहदारियों के गले कटने शुरू हो गए है। पतंग के मांजे से बचने के लिए टु व्हिलर में सलिया लगाने और चालक के गले में सेफ्टी बेल्ट बांधने का ट्राफिक पुलिस ने प्रशंसनीय कार्य किया। पतंग के कातिल मांजे के कारण उत्तरायण पर्व पर शहर मे सेकंडो वाहन चालकों के गले कटने की दुर्घटनाए होती रहती है। टु व्हिलर चालक के गले में और चहेरे पर पतंग के मांजे से घायल होने की संभावना अधिक होती है। ट्राफिक पुलिस ने सराहनिय कार्य करते हुए वराछा गीतांजली चौराहे के पास जनभागीदारी से टु व्हिलर वाहनों के हेन्डल पर सलिया लगाने के साथ वाहन चालकों के गले में सेफ्टी बेल्ट बांधने का कार्य किया। वाहन पर सलिया लगाने के कारण चालक का गला पतंग के कातिल मांजे से बच सकता है। शहर में उत्तरायण शुरू होने से सप्ताह पुर्व ही पतंग के मांजे से दुर्घटना के बनाव शुरू […]

उतरायण के दौरान पतंग के माजे से कई वाहनचालक घायल होते है, पुलिस विभाग का प्रशंसनीय कार्य
उत्तरायण पर्व से पुर्व ही शहर में पतंग के कातिल मांजे से टु व्हिलर वाहन चालक तथा राहदारियों के गले कटने शुरू हो गए है। पतंग के मांजे से बचने के लिए टु व्हिलर में सलिया लगाने और चालक के गले में सेफ्टी बेल्ट बांधने का ट्राफिक पुलिस ने प्रशंसनीय कार्य किया।
पतंग के कातिल मांजे के कारण उत्तरायण पर्व पर शहर मे सेकंडो वाहन चालकों के गले कटने की दुर्घटनाए होती रहती है। टु व्हिलर चालक के गले में और चहेरे पर पतंग के मांजे से घायल होने की संभावना अधिक होती है। ट्राफिक पुलिस ने सराहनिय कार्य करते हुए वराछा गीतांजली चौराहे के पास जनभागीदारी से टु व्हिलर वाहनों के हेन्डल पर सलिया लगाने के साथ वाहन चालकों के गले में सेफ्टी बेल्ट बांधने का कार्य किया।
वाहन पर सलिया लगाने के कारण चालक का गला पतंग के कातिल मांजे से बच सकता है। शहर में उत्तरायण शुरू होने से सप्ताह पुर्व ही पतंग के मांजे से दुर्घटना के बनाव शुरू हो चुंके है। वाहन चालक एवं राहगीर उत्तरायण पर्व के दौरान तथा उसके बाद भी सावधनी रखे जिससे दुर्घटना को रोका जा सकता है।
यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपिल की है की कुछ दिनों के लिए टु व्हिलर वाहन चालक ओवरब्रिज का उपयोग न करे और ब्रिज के निचे के रास्ते का उपयोग करके भी दुर्घटना से बच सकते है।